Happy New Year 2019: अपनों को भेजिए ये प्यार भरे संदेश और नववर्ष बनाइए यादगार
नई दिल्ली। नए साल (Happy New Year 2019) के स्वागत की तैयारियों में लोगों ने लंबी-लंबी प्लानिंग कर ली है, कोई दोस्तों संग, कोई अपने प्यार संग, कोई रिश्तेदारों संग नए साल का जश्न(New Year 2019 Celebration) मनाने में लगा है लेकिन उनका क्या जो अपनों से कोसों दूर हैं तो ऐसे लोगों को अपने पास होने का एहसास आप अपने दिल छू लेने वाले संदेशों से करा सकते हैं क्योंकि कहा भी गया है ना जहां ना पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि। आपकी मुश्किल को हम और आसान कर देते हैं, यहां हम आपके लिए लाए हैं प्यार भरे संदेश, जिन्हें भेजकर आप अपनों को अपने और करीब ला सकते हैं।

आपके सारे गम खुशियों में तोल दूं...
आपके सारे गम खुशियों में तोल दूं,
अपने सारे राज़ आपके सामने खोल दूं
कोई मुझसे पहले न बोल दे
इसलिए सोचा क्यों न आज ही
आपको हैपी न्यू ईयर बोल दूं!
Happy New Year 2019

भूल जाओ बीता हुआ कल...
भूल जाओ बीता हुआ कल
दिल में बसा लो आने वाला पल
खुशियां लेकर आएगा आने वाला कल
Happy New Year 2019

नया साल मुबारक हो
इक अजनबी के हाथ में दे कर हमारा हाथ
लो साथ छोड़ने लगा आख़िर ये साल भी
नया साल 2019 मुबारक।

इक साल गया इक साल नया है...
इक साल गया इक साल नया है आने को
पर वक़्त का अब भी होश नहीं दीवाने को
नया साल 2019 मुबारक।

नया साल मुबारक हो तुझे मेरे यार
आनेवाला हर दिन लाये खुशियों का त्योहार
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार,
नया साल मुबारक हो तुझे मेरे यार।












Click it and Unblock the Notifications