Happy Mother's Day: मदर्स डे पर Google ने बनाया खास Doodle, एनिमल तस्वीरों में दिखाया खूबसूरती

Mother's Day 2023: दुनियाभर के कई देशों में मदर्स डे मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल ये दिन 14 मई 2023 को है। हालांकि कई देशों में मार्च के महीने में मदर्स डे मनाया जाता है।

Happy Mothers Day Google Doodle:

Happy Mother's Day Google Doodle: दुनियाभर में आज 14 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। मदर्स डे, मां के प्यार और योगदान को सम्मान देने का दिन है। ये दिन सिर्फ मां के प्यार के जश्न तक सीमित नहीं है। इसी दिन को और खास बनाने के लिए गूगल ने एक स्पेशल डूडल बनवाया है। गूगल डूडल ने एनिमल फैमिली थ्रोबैक पिक्स की मदद से अपने बच्चों के साथ मां के खूबसूरत रिश्ते के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया है।

गूगल-डूडल में दिखाई गईं तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि एक मां का अपने बच्चे के लिए प्यार सिर्फ एक मानवीय चीज नहीं है, मां किसी भी रूप में हो, चाहे वह इंसान हो या हाथी, सांप, पक्षी आदि जैसे अन्य जीवों में हो, उसका प्यार अरने बच्चों के लिए एक जैसा होता है।

थ्रोबैक तस्वीरों की एनिमेटेड पिक्स में एक मां के रूप में मुर्गी, ऑक्टोपस और शेर जैसे जानवरों को दिखााया गया है। तस्वीर में एक ऐसी भावना दिखाई गई है, जिसे देखकर किसी को भी सहानुभूति हो सकती है।

मदर्स डे गूगल डूडल के पीछे की कहानी ये बताती है कि मां किसी भी रूप में हो, अपने बच्चों की देखभाल करना और प्यार करना वो नहीं छोड़ती है।

गूगल डूडल एक मुर्गी को उसके अंडों की देखभाल करते हुए दिखाता है, जो मातृत्व के प्रतीक के रूप में पोषण और देखभाल करने वाली प्रकृति का प्रतीक है।

जानिए गूगल डूडल का इतिहास

गूगल दुनिया भर में होने वाले अलग-अलग अवसरों और घटनाओं को मनाने और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए डूडल बनाता है। गूगल डूडल का उद्घाटन 1998 में हुआ था, जब गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने बर्निंग मैन उत्सव को चित्रित करने के लिए कंपनी के लोगो को बदल दिया था। तब से गूगल डूडल सर्च इंजन के होमपेज पर ऐसा किया जा रहा है। गूगल ने अब तक तक 4000 से अधिक डूडल बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+