'उनकी गैर-मौजूदगी में मंजिल दूर है, जो आपके ख्वाबों को पूरा करें वो मजदूर', ऐसे कहें लोगों को Happy Labour Day
Happy Labour Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस को मजदूर दिवस, श्रम दिवस और मई दिवस के नामों से भी जाना जाता है। इसे हर साल 01 मई को मनाया जाता है।

Labour Day 2023: आज दुनियाभर में एक मई को 'मजदूर दिवस' मनाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, जिसे मई दिवस के रूप में भी जाना जाता है। ये दिन श्रमिकों और श्रमिक आंदोलन के योगदान और उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए हर साल 1 मई को मनाया जाता है।
श्रम आंदोलन के बाद अमेरिका में मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव 1 मई 1889 को लागू हुआ था। वहीं भारत में मई 1923 में पहली बार चेन्नई में मजदूर दिवस मनाया गया था। भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाने का ऐलान किया गया था।
मजदूर दिवस का दिन श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक उपलब्धियों को पहचानने और दुनिया भर में श्रमिकों के अधिकारों और उनको सही श्रम मिले इसके लिए मनाया जाता है। इस दिन मजदूर का हमारी जिंदगी में क्या महत्व है, इसपर भी जो दिया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 19वीं सदी के श्रमिक आंदोलन से जुड़ी है। जब श्रमिकों ने बेहतर काम करने की स्थिति, कम घंटे और उचित मजदूरी के लिए संघर्ष किया था।
मजदूर दिवस अलग-अलग देशों में अलग तरीकों से मनाया जाता है। भारत समेत इस दिन कई देशों में अधिकारिक छुट्टी होती है। श्रम दिवस कई देशों में परेड, भाषणों और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो श्रमिकों के महत्व और समाज में उनके योगदान पर जोर देते हैं।
इन 10 बधाई संदेश के जरिए लोगों को दें मजदूर दिवस की शुभकामनाएं...?
1. उनकी गैर-मौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है, जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है ! मजदूर दिवस की बधाई !
2. मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं, यह कहने पर मुझे जरा भी शर्म नहीं, अपने पसीने की खाता हूं, मिट्टी में सोता हूं, अगर अपने काम में आए शर्म तो वो आपका कर्म नहीं। मजदूर दिवस की बधाई
3. अगर आप मेहनत करना जानते हैं तो पाने की इच्छा भी रख सकते हैं। श्रमिक दिवस की बधाई !
4. मजदूर अपने मेहनत से मिट्टी में उगाए सोना, फिर भी उसकी मजबूरी में उसे पड़ता है रोना, मजदूरी के लिए घर से सैकड़ों मील आता है दूर, पैसों के लिए उसे अपने परिवार को पड़ता है खोना, मजदूर दिवस की शुभकामनाएं।
5. हाथों में लाठी है मजबूत उनकी कद-काठी है, हर बाधा को वो कर देता है दूर, दुनिया उसे कहती है मजदूर, हैप्पी लेबर डे।
6. सो जाता है फुटपाथ पर बिछाकर अखबार, मजदूर कभी नहीं सोता नींद की गोली खाकर, जीवन उसे बहुत कुछ सिखा जाती है, कभी अच्छी चीजों से तो कभी देती है ठोकर।
7. जो सच्चे मन से परिश्रम करता है, जिसका कर्म दूसरों को सुख पहुंचाता है, वही ईश्वर के प्रिय भक्त होते हैं, ऐसे ही हमारे देश के मजदूर होते हैं। हैप्पी मजदूर दिवस!
8. जैसे सूरज हमेशा आसमान को रोशन करता है। जैसे चांद हमेशा अंधेरे को मारता है। वैसे नामुमकिन को मुमकिन बनाने के लिए मजदूर हमेशा मेहनत करते हैं।
9. हमने उन्हें दिन-रात, गर्मी और सर्दी में काम करते देखा, हमने उन्हें सभी बाधाओं में भी अपना सबसे बेस्ट देते देखा है।
10. मजदूर अपना कर्म करता है जरूर, इसलिए हम देशवासियों को है उसपर गुरूर, मजदूरों के दुख को समझिए, और उन्हें उनका हक दीजिए।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications