#Independence Day पर भेजिए अपने चाहनों वालों को कुछ खास SMS
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व ही नहीं बल्कि उन लोगों को नमन करने का दिन है, जिनके बलिदानों की वजह से आज हम खुली हवा में चैन की सांस ले रहे हैं।
आज वक्त है अपनी आने वाली पीढियों को आजादी के महत्व को समझाने का इसलिए आप अपने सारे दोस्तों, परिजनों और जानने वालों को SMS और Messeges भेजकर उनके अंदर आजादी का जज्बा पैदा करें।
पढ़ें Independence Day के कुछ खास SMS और messages...
- संस्कार और संस्कृति की शान मिले ऐसे,
- हिन्दू मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले ऐसे,
- हम मिलजुल के रहे ऐसे...
- मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में राम मिले जैसे

शहादत को शत-शत नमन
चेहरे पर खुशी और मस्ती में झूमता गगन
रंगों और गुलाल से लाल है ये पवन
वे जो जान देकर भी बनाये रखे शांति-अमन
देश पर न्योछावर हुये शहीदों की शहादत को शत-शत नमन

वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता
ज़माने भर में मिलते हे आशिक कई ,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता ,
नोटों में लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई ,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफ़न नहीं होता ।

आबरू वतन की आज
आबरू वतन की आज यूं बचा के लाये है
फ़ौज अपनी यूं लड़ी की दुश्मन को हरा के आये है
दुश्मन के काफिलों को हम आग में जला के आये है
सपूत-ऐ-हिन्द बन के दुश्मन को राख में मिला के आये है

स्वतंत्रता दिवस कि शुभकामनाएं
मैं भारत वर्ष का हरदम सम्मान करता हूँ,
यहाँ की चांदनी मिट्टी का ही गुणगान करता हूँ,
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की,
तिरंगा हो कफ़न मेरा, बस यही अरमान रखता हूँ,
स्वतंत्रता दिवस कि शुभकामनाएं

शूरवीरों को सादर प्रणाम
तिरंगा हमारी शान है,
भारत की पहचान है।
देश की खातिर प्राण देने वाले
शूरवीरों को सादर प्रणाम है।












Click it and Unblock the Notifications