भारत में 18 जून को मनाया जाएगा फादर्स डे, इन खूबसूरत संदेशों के जरिए पिता को कहें- Happy Father's Day

Father's Day 2023: फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है। इस साल 18 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा। यह दिन पिता के लिए समर्पित होता है। इस दिन हम अपने पिता को ये एहसास दिलाते हैं कि उनका हमारे जीवन में क्या महत्व है।

भारत के अलावा फादर्स डे 18 जून को अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, अर्जेंटीना, कनाडा, फ्रांस, ग्रीस, भारत, आयरलैंड, मैक्सिको, पाकिस्तान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और वेनेजुएला में भी मनाया जाता है।

Happy Fathers Day

फादर्स डे पर बच्चे अपने पिता को स्पेशल फील कराते हैं। उनके लिए सरप्राइज प्लान करते हैं, गिफ्ट देते हैं। अपने हाथों से कोई कार्ड बनाकर देता है तो कोई पिता का पसंदीदा भोजन बनाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का हर किसी का अलग तरीका होता है।

ऐसे में अगर आप अपने पिता से दूर हैं और उन्हें खास महसूस कराना चाहते हैं तो आप अपने पिता को बधाई संदेशों के जरिए भी विश कर सकते हैं।

Father's Day wishes: पिता को इन संदेशों के जरिए दें बधाई

1.मैंने पापा के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया, जब जरूरत हुई, पापा को हमेशा साथ पाया। Happy Father's Day Papa

2. मुझे रख दिया छांव में खुद जलते रहे धूप में , मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में...।

3. मेरी पहचान आपसे पापा... क्या कहूं आप मेरे लिए क्या हो...। कहने को तो पैरों की नीचे की जमीं और सिर के ऊपर का आसमां आप हो पापा। हैप्पी फादर्स डे।

4. नसीब वाले हैं जिनके सिर पर पिता का हाथ होता है, जिद भी पूरी होती है अगर पिता का साथ होता है। Happy Father's Day

5. पिता हारकर बाजी हमेशा मुस्कुराया, शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया। हैप्पी फादर्स डे।

6. धरती सा धीरज दिया और आसमान सी ऊंचाई, जिंदगी को तरस के खुदा ने ये तस्वीर बनाई है।हर दुख वो बच्चों का खुद पर सह लेते हैं, उस खुदा की जीवित प्रतिमा को हम पिता कहते हैं। हैप्पी फादर्स डे।

7. वो हाथ सिर पर रख दें तो आशीर्वाद बन जाता है, वो रोते हैं तो हमारा भी दिल दुख जाता है। पिता का दिल कभी न दुखाना, उनका तो झूठन भी प्रसाद बन जाता है। Happy Father's Day

8. हजारों की भीड़ में जो पहचान लेते हैं, मेरे पापा बिना कुछ कहे ही सब जान लेते हैं। हैप्पी फादर्स डे।

9. दो पल की खुशी के लिए ना जाने क्या-क्या कर जाता है, एक पिता ही होता है, जो बच्चों के लिए अंगारों पर चल लेता है। हैप्पी फादर्स डे।

10. पापा मिले तो मिला प्यार, मेरे पापा मेरा संसार, खुदा से मेरी इतनी सी दुआ है इस बार मेरे पापा को मिले खुशियां अपार। हैप्पी फादर्स डे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+