Happy Father's Day 2019: अपने पापा को भेजिए ये प्यार भरे संदेश और बनाइए ये दिन बेहद खास...
नई दिल्ली। कहते हैं मां के चरणों में स्वर्ग होता है, मां बिना जीवन अधूरा है लेकिन अगर मां जीवन की सच्चाई है तो पिता जीवन का आधार, मां बिना जीवन अधूरा है तो पिता बिना अस्तित्व अधूरा। जीवन तो मां से मिल जाता है लेकिन जीवन के थपेड़ो से निपटना तो पिताजी से ही आता है, जिंदगी की सच्चाई के धरातल पर जब बच्चा चलना शुरू करता है तो उसके कदम कहां पड़े और कहां नहीं.. ये समझाने का काम पिता ही करते हैं इसलिए पिता के इस त्याग और बलिदान को याद रखने और उन्हें सम्मान देने के लिए दुनिया में 'फादर्स डे' मनाया जाता है।
चलिए आज के दिन अपने पिता को प्यार भरे ये संदेश भेजकर दिल से कहिए हैप्पी फादर्स डे..पापा...

पापा आप ही मेरा आकाश हो.....
मेरी पहचान है आप से पापा क्या कहूं आप
मेरे लिए क्या हो रहने को है पैरों के नीचे ये जमीन पर
मेरे लिए तो मेरा आसमान आप हो।

पिता हैं तो बच्चे शेर होते हैं...
न हो तो रोती हैं जिदे, ख्वाहिशों का ढेर होता हैं,
पिता हैं तो हमेशा बच्चों का दिल शेर होता हैं..
मैं अब समझ पाया...
पिता हारकर बाज़ी हमेशा मुस्कुराया,
शतरंज की उस जीत को मैं अब समझ पाया।

नसीब वाले हैं हम
नसीब वाले हैं जिनके सर पर पिता का हाथ होता हैं,
ज़िद पूरी हो जाती हैं सब गर पिता का साथ होता हैं।
हैप्पी फादर्स डे पापा
आज भी याद आते हैं बचपन के वो दिन जब ऊंगली मेरी पकड़ कर आप ने चलना सिखाया
इस तरह जिंदगी में चलना सिखाया कि जिंदगी की हर कसौटी पर आपको अपने करीब पाया

कोशिश करने के लिए कहता है...
पिता वो है जो आपको गिरने से पहले थाम लेता है,
लेकिन आपको ऊपर उठने की बजाय
आपके कपड़े झाड़ता है और आपको
फिर से कोशिश करने के लिए कहता है।












Click it and Unblock the Notifications