Rahul Gandhi Birthday: राहुल गांधी को कैसी चाहिए दुल्हनिया? कांग्रेस सांसद ने कहा- 'बस वो मिल जाए तो मैं...'
Rahul Gandhi Talks About His Marriage Plans: आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं, सुबह से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने में लगे हैं।
आज सुबह जब राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचे तो वहां पर पार्टी के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आपको बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और वायनाड दोनों जगह से जीत दर्ज करने वाले राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने साल 2019 के चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है, हालांकि पार्टी इस बार भी 100 का आंकड़ा छू नहीं पाई लेकिन 'इंडिया अलायंस' ने मिलकर भाजपा की ताकत को कम जरूर कर दिया है।
खैर राजनीति से इतर अगर बात करें तो राहुल गांधी देश के 'मोस्ट एलिजबल बैचलर' में से एक हैं, उनकी शादी का इंतजार उनके समर्थकों के साथ-साथ उनकी मां सोनिया और बहन प्रियंका भी बेसब्री से कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि 'उनकी दिली इच्छा है कि वो भी बुआ बनें और चाहती हैं कि राहुल गांधी जल्द से जल्द शादी करें।'
आखिर राहुल ने अभी तक शादी क्यों नहीं की?
खैर सवाल ये उठता है कि आखिर राहुल ने अभी तक शादी क्यों नहीं की? इस बारे में जनवरी 2023 में यूट्यूब चैनल Curly Tales को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने खुलकर बात की थी।
मुझे शादी से कोई एतराज नहीं-राहुल गांधी
उनसे पूछा गया था कि 'अब तक शादी ना करने की वजह क्या है, क्या शादी से नाराजगी है? तो इस पर राहुल गांधी ने हंसते हुए कहा था कि 'मुझे शादी से कोई एतराज नहीं, जब सही लड़की मिल जाएगी तो कर लूंगा।'
'लविंग और इंटेलिजेंट... मम्मी और दादी जैसी'
जब उनसे पूछा गया कि वो कैसी ल़ड़की को खोज रहे हैं? तो इस पर राहुल ने कहा था कि ' उसको लविंग और इंटेलिजेंट होना चाहिए, दरअसल मेरे मम्मी-पापा की एक प्यारी सी लवस्टोरी है तो मुझे भी लगता है कि वो जो कोई भी हो वो लविंग हो, उसमें मां और दादी दोनों के गुण होने चाहिए।'
दीदी जरा बताओ- राहुल भईया शादी कब करेंगे?
मालूम हो कि ये बात तो राहुल गांधी एक इंटरव्यू में कही थी लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान जब वो अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ महाराजगंज गए थे तो वहां पर पब्लिक ने सीधे ही प्रियंका गांधी से प्रश्न किया था कि 'दीदी जरा बताओ, राहुल भईया शादी कब करेंगे?
अब तो लग रहा है कि करनी ही पड़ेगी-राहुल गांधी
तो इस पर प्रियंका गांधी ने भीड़ की तरफ इशारा कर राहुल गांधी से कहा था कि 'पहले इसका जवाब दीजिए आप इन्हें, तब राहुल ने कहा था कि 'अब तो लग रहा है कि करनी ही पड़ेगी'। राहुल गांधी का वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।
देखें Video-












Click it and Unblock the Notifications