Happy Bday: खुद को गौरवशाली हिंदू और पति को गर्वित मुस्लिम मानती हैं उर्मिला, जानिए 'रंगीला 'गर्ल की ये बातें

My husband is as much a proud Muslim as I am a proud Hindu Told Urmila matondkar ( Birthday Special): बॉलीवुड की 'रंगीला गर्ल' यानी की उर्मिला मातोंडकर आज 47 बरस की हो गई हैं। अपनी मासूम अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली 'जंगल' गर्ल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। गुलजार की सुपरहिट फिल्म 'मासूम' के हिट गीत 'लकड़ी की काठी...' को आज तक कोई नहीं भूल पाया है, हालांकि उनकी बतौर चाइल्ड कलाकार पहली फिल्म 'झाकोला' (1980) थी ,जो कि मराठी भाषा में बनी थी। उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कलयुग' (1981) थी।

फिल्म 'नरसिम्हा' थी बतौर अभिनेत्री पहली फिल्म

फिल्म 'नरसिम्हा' थी बतौर अभिनेत्री पहली फिल्म

बतौर अभिनेत्री उन्होंने बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म 'नरसिम्हा' से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके को-स्टार रवि बहल थे और फिल्म के मेन हीरो सन्नी देओल थे। फिल्म तो चली लेकिन उर्मिला को वो पहचान नहीं मिली जिसकी उन्हें दरकार थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान, ऋषि कपूर जैसे नामचीन सितारों के साथ काम किया, फिल्म 'चमत्कार' के हिट गीत 'ये बिच्छू... 'को आज भी लोग याद करते हैं।

सुपर हिट फिल्म 'रंगीला' से मचाया धमाल

सुपर हिट फिल्म 'रंगीला' से मचाया धमाल

लेकिन बॉलीवुड के सिल्वर स्क्रीन पर उन्होंने धमाल मचाया, रामगोपाल वर्मा की सुपर हिट फिल्म 'रंगीला' से, इस फिल्म के बाद उर्मिला रातों-रात स्टार बन गईं और उसके बाद इन्होंने पीछे पलटकर नहीं देखा, इनकी और राम गोपाल वर्मा की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में लोगों को दी। जिनमें 'सत्या', 'मस्त', 'कमबख्त इश्क', 'एक हसीना थी', 'भूत' जैसी फिल्में शामिल हैं, इसके अलावा उर्मिला को लोग 'जुदाई', 'खूबसूरत' और 'पिंजर' जैसी फिल्मों के लिए भी याद करते हैं।

9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेस मैन से की शादी

9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेस मैन से की शादी

उर्मिला ने अपने दौर के सभी हिट हीरो के साथ काम किया है लेकिन जब फिल्मों में उन्हें असफलता मिलनी शुरू हुई तो उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली और साल 2016 में अचानक एक दिन खबर आई कि उर्मिला ने अपने से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेस मैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली है, इस हाईप्रोफाइल शादी को मीडिया और फिल्म जगत से बेहद दूर रखा गया था, इस शादी में उर्मिला के बेहद करीबी मित्र मनीष मल्होत्रा को छोड़कर बॉलीवुड का कोई भी इंसान शामिल नहीं हुआ था।

'मैं गौरवशाली हिंदू और पति मेरे गर्वित मु्सलमान'

'मैं गौरवशाली हिंदू और पति मेरे गर्वित मु्सलमान'

लेकिन इस शादी के लिए उर्मिला को काफी ट्रोल किया गया था क्योंकि ऐसी अफवाह थी कि उर्मिला ने शादी करने के लिए इस्लाम को अपनाया है। जिसका खंडन उर्मिला ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैंने कभी अपना धर्म नहीं बदला, मेरे पति उतने ही गर्वित मुसलमान हैं जितनी कि मैं गौरवशाली हिंदू हूं। यही तो हमारे देश की सुंदरता है और हमारी शादी की भी। ट्रोल्स ने साबित किया है कि वे किस स्तर तक जा सकते हैं।

चंद महीनों में ही कांग्रेस से हुआ मोहभंग

चंद महीनों में ही कांग्रेस से हुआ मोहभंग

अपनी रील और रीयल लाइफ से हमेशा लोगों को चौंकाने वाली उर्मिला ने उस वक्त भी लोगों को एकदम से हैरान कर दिया था। जब उन्होंने राजनीति में आने का ऐलान किया था। उन्होंने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की और पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में मुंबई नॉर्थ सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया। हालांकि उर्मिला ये चुनाव जीत नहीं पाई और हार के पांच महीने बाद ही उर्मिला ने कांग्रेस को छोड़ दिया और 1 दिसंबर 2020 को शिवसेना का दाम थाम लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+