लाल कृष्ण आडवाणी को बर्थडे विश करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह
आडवाणी के आवास पर पीएम और भाजपा अध्यक्ष ने जाकर दी बधाई। उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना।
दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर बधाई देने उनके आवास पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। पीएम मोदी ने उनको अपना मार्गदर्शक व प्रेरक बताया है और लंबी उम्र की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट
पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा को भारतीय लोकतंत्र में ताकतवर पार्टी बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी की पैदाइश 8 नवंबर 1927 को कराची में हुई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'हमारी प्रेरणा के स्रोत, भारत के वरिष्ठ नेता जिन्होंने बिना थके देश की सेवा की, उनको जन्मदिन की बधाई।। मैं आडवाणी जी के दीर्घायु जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
आडवाणी को बधाई देने पहुंचे शाह
अपने वरिष्ठ नेता को बधाई देने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उनके घर पर पहुंचे।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर विश किया है और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।













Click it and Unblock the Notifications