लोकसभा में शपथ लेते हुए हंसराज हंस कर बैठे ये बड़ी भूल, याद दिलाया तो...
नई दिल्ली। बीते सोमवार को 17वीं लोकसभा का पहला दिन था। यहां सांसदों ने सदन की शपथ ली। इसमें दिल्ली के 7 सांसद भी शामिल थे। वहीं दिल्ली की उत्तर पश्चिमी सीट से पहली बार सांसद चुने गए सूफी सिंगर हंसराज हंस ने भी शपथ ली। जब वे शपथ लेने पहुंचे तो पहले से सबके लिए फॉर्मेट को दोहरा दिया और अपना नाम लेना ही भूल गए। इसको समझते ही सत्ता पक्ष के सांसदों ने उन्हें याद दिलाया कि वे अपना नाम लेना भूल गए हैं। अपनी भूल समझते ही हंसराज ने अपने नाम के साथ ईश्वर के नाम की शपथ ली। बता दें कि दिल्ली के सात सदस्यों में से डॉ हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी और रमेश विधूड़ी ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। वहीं दूसरी बार सांसद चुने गए मनोज तिवारी ने हिंदी में शपथ ली।

इस दौरान पश्चिमी दिल्ली से चुने गए प्रवेश वर्मा बंधेज के बने साफे में दिखाई पड़े। शपथ के लिए जब गौतम गंभीर का नाम लिया गया तो जोरदार तालियों से उनका स्वागत हुआ।इस बीच अचानक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और सांसद रामदास अठावले ने खड़े होकर पूछा- आखिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहां हैं। इस पर विपक्षी नेता का जवाब आया- राहुल गांधी यहीं हैं और आएंगे भी। हालांकि इसके काफी देर तक भी राहुल नहीं दिखाई पड़े और अधिक देरी से पहुंचे।
रामदास अठावले के सवाल के जवाब राहुल ने ट्वीट के जरिेए देते हुए लिखा- 'लोकसभा के सदस्य के तौर पर यह मेरा लगातार चौथा कार्यकाल है। वायनाड का प्रतिनिधित्व करते हुए मैं संसद में अपनी नई पारी शुरू कर रहा हूं। मैं भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा।' बता दें कि राहुल काफी देर से आए थे और उन्होंने दोपहर में शपथ ली।
यह भी पढ़ें- साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शपथ पर विवाद, अपने नाम में शामिल किया था गुरू का नाम












Click it and Unblock the Notifications