हंसा रिसर्च ग्रुप-एनडीटीवी सर्वे: चलेगा मोदी का जादू तो कांग्रेस की बजेगी बैंड

हंसा रिसर्च ग्रुप-एनडीटीवी की ओर से कराये गये सर्वे में एनडीए को सबसे ज्यादा सीटें मिलने की बात कही गयी है तो वहीं कांग्रेस की हालत पतली बतायी गयी है। इस सर्वे में 543 में से 350 सीटों की पोजिशन बतायी गयी है।
जिसमें दो लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया है। इस सर्वे में एनडीए को 166 सीट मिलने की उम्मीद है। जिसमें 146 भाजपा की बताई जा रही हैं। तो वहीं संप्रग के खाते में महज 52 सीट दिख रही हैं। जिसमें कांग्रेस की 40 हैं।
Blurb: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है
इस सर्वे में नीतीश कुमार की भी हालत खराब बतायी गयी है। बिहार में 40 में से 23 सीटें भाजपा को बतायी जा रही है। जिससे जेडीयू को नुकसान है। बिहार में लालू को भी नुकसान है जिसका सीधा असर कांग्रेस पर भी पड़ता दिख रहा है।
सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस की स्थिति निम्नलिखित है...
1. झारखंड ( 14 सीट) में भाजपा को छह, कांग्रेस को चार और झामुमो व अन्य को दो-दो सीटें
2. मध्य प्रदेश ( 29 सी) भाजपा को 24, कांग्रेस को केवल चार और बसपा को एक सीट
3. महाराष्ट्र ( 48 सीट) में भाजपा-शिवसेना को 33, कांग्रेस-एनसीपी को 12 सीट, मनसे को एक और अन्य को दो सीट
4. हरियाणा (10 सीट) में भाजपा-हरियाणा जनहित कांग्रेस को 7 और कांग्रेस को 3 सीटें
5. दिल्ली( 7 सीट) में से आप को 4, भाजपा को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने के आसार हैं।
6. राजस्थान ( 25 सीट) में भाजपा को 19, कांग्रेस को 5 और अन्य को एक सीट मिल सकती है।
Did You Know: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाता है। और 'Candidate' शब्द लैटिन भाषा के 'Candidatus' से आया है।












Click it and Unblock the Notifications