Hamid Ansari ने पाक पत्रकार की बातों का खंडन किया, भाजपा बोली- वफादारी दिखाएं, बताएं कौन सी सूचना शेयर की
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के संबंध में पाकिस्तान के पत्रकार ने सनसनीखेज दावा किया है। भाजपा ने इस पर जवाब मांगा है। हामिद अंसारी का कहना है कि उनके खिलाफ झूठ फैलाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली, 13 जुलाई : पाकिस्तान के पत्रकार के दावों को लेकर बीजेपी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पूछा कि क्या आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए यह कांग्रेस नेतृत्व की यही नीति थी ? भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस से आतंकवाद का मुकाबला करने पर अपनी नीति स्पष्ट करने को कहा।
Recommended Video

हामिद अंसारी ने आरोपों का खंडन किया
बीजेपी ने उन मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया है जिसमें तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के निमंत्रण सहित एक पाकिस्तानी पत्रकार के भारत आने और संवेदनशील और गुप्त जानकारी शेयर करने जैसे सनसनीखेज दावे किए गए हैं। भाजपा के आरोपों के बाद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा, उनके खिलाफ झूठ फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विस्तृत बयान जारी कर कहा, मीडिया के माध्यम से और भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा मुझ पर आरोप लगाया गया। झूठ फैलाया गया...

उपराष्ट्रपति Hamid Ansari लगातार दो बार चुने गए
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि यह ज्ञात तथ्य है कि भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण आम तौर पर विदेश मंत्रालय के माध्यम से सरकार की सलाह पर ही होता है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी पत्रकार (Pak journalist Nusrat Mirza) ने कहा है कि उन्हें हामिद अंसारी से कई सूचनाएं मिली हैं। बता दें कि हामिद अंसारी अगस्त, 2007 से अगस्त 2017 के बीच लगातार दो टर्म भारत के उपराष्ट्रपति रहे थे।
क्या बोले पाकिस्तानी पत्रकार
बकौल भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया, पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा ने खुलासा किया है कि ... अंसारी ने उन्हें 2005-2011 के बीच पांच बार भारत आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि अपनी यात्राओं के दौरान वह उनसे मिले और संवेदनशील और गुप्त जानकारी शेयर की। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक है और ऐसे कई मुद्दे हैं जिन्हें साझा नहीं किया जा सकता क्योंकि वे देश की सुरक्षा से जुड़े हैं।
भाजपा का आरोप- पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ काम किए
उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया और पूछा, कथित रूप से साझा की गई जानकारी की प्रकृति क्या थी ? गौरव भाटिया ने कहा, सूचनाएं एक बार नहीं बल्कि पांच बार साझा की गई हैं। उनका कहना है कि इस जानकारी का इस्तेमाल भारत को कमजोर करने के लिए पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई [इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस] द्वारा किया गया। भारत आतंकवाद के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहा है और कांग्रेस सरकार ने एक ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित किया जिसे हमारे देश और उसके लोगों से जुड़ी जानकारी दी गई। इन सूचनाओं को हमारे खिलाफ इस्तेमाल किया गया।
भारत ने दिया सम्मान, बदले में आपने क्या किया ?
भाटिया ने सवाल किया, क्या आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए यह कांग्रेस नेतृत्व की नीति थी ? उन्होंने कहा कि हमारे देश के खिलाफ इस्तेमाल की जा सकने वाली जानकारी शेयर की गई। अंसारी को सम्मान दिया गया ... बदले में उन्होंने क्या दिया।
क्या 2010 का है मामला ?
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पाकिस्तानी पत्रकार मिर्जा के बयान से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों का हवाला दिया और कहा, अंसारी ने पाकिस्तानी पत्रकार को भारत में एक आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में भाग लेने और आतंकवाद पर बोलने और 'आतंक के खिलाफ कैसे लड़ें ?' जैसे मुद्दों पर बोलने के लिए 2010 में आमंत्रित किया। क्या आतंकवाद से लड़ने की उनकी यही नीति है ?
'सुरक्षा' पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार से तीखे सवाल
बीजेपी ने कांग्रेस से भी सवालों के जवाब मांगे हैं। पार्टी प्रवक्ता भाटिया ने पूछा, क्या यह सच है कि आपने उन्हें आमंत्रित किया और नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि नियमों स्पष्ट हैं कि कोई भी सरकार या संस्थान देश के हितों के खिलाफ काम नहीं करेगा या देश की सुरक्षा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
हामिद अंसारी भारत के प्रति वफादारी दिखाएं
बकौल गौरव भाटिया, हामिद अंसारी को जवाब देना चाहिए कि क्या आपने इस व्यक्ति को आमंत्रित किया है और आधिकारिक या अनौपचारिक रूप से कई गोपनीय और संवेदनशील मामलों को साझा किया है ? यदि आपके पास है... तो कृपया इसे वर्तमान सरकार के साथ शेयर करें जिससे यह स्पष्ट हो कि आप भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications