हमास हमला: समर्थन के लिए इजरायल ने भारत को कहा धन्यवाद, लगातार ट्रेंड हो रहा 'India with Israel'

हमास के आतंकियों ने इजरायल पर कायराना हमला किया है। जिसके बाद इजरायल ने भी जंग का ऐलान कर दिया। इस बीच दुनिया के सभी देश शांति की अपील कर रहे। भारत सरकार ने भी इस घटना की निंदा की, जबकि आम जनता ने सोशल मीडिया पर इजरायल का समर्थन किया, जिस पर अब वहां के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है।

दरअसल हमास के हमले के बाद से ही भारत में "India is with Israel" ट्रेंड कर रहा। भारत की कई बड़ी हस्तियों ने भी इजरायल के समर्थन में बयान दिया, साथ ही उसकी जवाबी कार्रवाई को सही कहा। जिस पर इजरायल ने दिल को छू लेने वाला बयान दिया है।

India with Israel

इजरायल के विदेश मंत्रालय की डिजिटल डिप्लोमेसी टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर "धन्यवाद भारत" लिखा है। वहीं पीएम मोदी ने भी इजरायल का समर्थन किया है।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा पहुंचा। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं। इस पर भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने भी भारत को धन्यवाद कहा।

गिलोन ने कहा कि यहूदी छुट्टियों के दौरान इजरायल पर गाजा से संयुक्त हमला हो रहा है। हमास आतंकी रॉकेट और घुसपैठ कर हमला कर रहे। इजरायल जवाब देने में सक्षम है।

100 से ज्यादा लोगों की मौत
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक हमास के हमले में इजरायल के 100 से ज्यादा मासूम लोगों ने जान गंवाई, जबकि 900 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हुए। हालांकि इजरायल की जवाबी कार्रवाई में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं।

वहीं टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सैनिक गाजा सीमा पर सभी कस्बों तक पहुंच गए हैं और सभी को स्कैन करने के लिए काम कर रहे। गाजा सीमा पर चार डिवीजनों को तैनात किया जा रहा है, जो पहले से ही वहां मौजूद 31 बटालियनों में शामिल हो रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+