चीन-पाक सावधान! बढ़ेगी भारतीय वायु सेना की ताकत, HAL कल सौंपेगा पहला LCA ट्रेनर विमान
भारतीय वायु सेना (IAF) लगातार अपनी ताकत को बढ़ाने में लगा हुआ है। अब लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस के ट्रेनर वर्जन को बुधवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बेंगलुरु में आईएएफ के हवाले करेगा। यह जानकारी रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को दी।
इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी, एचएएल अध्यक्ष सीबी अनंताकृष्णन इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस की निर्माता कंपनी एचएएल ने इस ट्रेनर को LT-5201 नाम दिया है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, एचएएल और आईएएफ के बीच तेजस के करार में 8 ट्विन-सीटर ट्रेनर विमान की आपूर्ति करने की डील हुई है। यह ट्रेनर विमान दो सीटों वाला है। आइए जानते हैं इसकी खासियत...
तेजस के ट्रेनर वर्जन LT-5201 की लंबाई 13.2 मीटर, चौड़ाई 8.2 मीटर और ऊंचाई 4.4 मीटर है। इसकी स्पीड की बात करें तो, अधिकतम स्पीड मैक 1.6 है। यह विमान 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। विमान का अधिकतम टेक-ऑफ वजन 13,500 किलोग्राम है।
In a major development, Hindustan Aeronautics Limited will hand over the first Light Combat Aircraft twin-seater trainer version aircraft to the Indian Air Force in Bengaluru tomorrow. Minister of State for Defence, Indian Air Force Chief Air Chief Marshal Vivek Ram Chaudhari,… pic.twitter.com/JyPBHlwQUW
— ANI (@ANI) October 3, 2023
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021 में 45,696 करोड़ रुपये की लागत से 73 एलसीए तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान और 10 एलसीए तेजस एमके-1 ट्रेनर विमान की खरीद को मंजूरी दी थी। एचएएल का लक्ष्य अगले साल से वायुसेना को विमान सौंपना है।












Click it and Unblock the Notifications