Aero India 2023: सुपरसोनिक ट्रेनर विमान से हटाई गई भगवान 'हनुमान' की तस्वीर, बताई ये वजह
एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन के दौरान बेंगलुरू के येलहंका एयरबेस पर एचएएल के लड़ाकू विमान के पिछले हिस्से पर भगवान हनुमान की तस्वीर लगाई गई थी। जिसे अब हटा लिया गया है।

Lord Hanuman Picture on HLFT-42 Aircraft: बेंगलुरु में सोमवार को Aero India 2023 के आगाज के साथ ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाओं में आई। एयरो इंडिया 2023 इवेंट में डिस्प्ले हुए एचएलएफटी-42 विमान (HLFT-42 aircraft) मॉडल के पिछले हिस्से पर भगवान हनुमान की तस्वीर लगाई गई थी। जिसके साथ 'तूफान आ रहा है' लिखा गया था। ऐसे में अब इस तस्वीर को एयरक्राफ्ट से हटा दिया गया है।
दरअसल, एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन के दौरान बेंगलुरू के येलहंका एयरबेस पर एचएएल के लड़ाकू विमान के पिछले हिस्से पर भगवान हनुमान की गदा से प्रहार करते हुए एक संदेश 'तूफान आ रहा है' की तस्वीर लगाई गई थी।
एचएएल सीएमडी ने बताई यह वजह
अब एचएएल द्वारा हिंदुस्तान लीड इन फाइटर ट्रेनर (एचएलएफटी-42) के एक स्केल मॉडल के अनावरण के एक दिन बाद ट्रेनर के वर्टिकल फिन पर भगवान हनुमान की लगाई गई तस्वीर को हटा दिया गया है। हनुमान जी के पोस्टर के साथ वायरल हुई सुपरसोनिक ट्रेनर विमान ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। वहीं अब पोस्टर के हटाने पर एचएएल सीएमडी सीबी अनंतकृष्णन ने कहा कि ऐसा किसी इरादे से नहीं किया गया था, कि इसे लगाया गया था, वहीं अब किसी इरादे से इसे नहीं हटाया गया है। इस मामले पर HAL के निदेशक डॉ. डीके सुनील ने कहा कि पोस्टर हटाने का फैसला इंटरनल है।
मॉडर्न वॉर टेक्नीक ट्रेनिंग के लिए बनाया विमान
आपको बता दें कि HLFT-42 को नए पायलट्स के लिए मॉडर्न वॉर टेक्नीक ट्रेनिंग के लिए बनाया गया है। HLFT-42 अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक ट्रेनर है, जो आधुनिक लड़ाकू विमान ट्रेनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह मॉडल फ्लाई बाय वायर कंट्रोल सिस्टम के साथ एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड एरे, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट, इन्फ्रारेड सर्च एंड ट्रैक जैसी एवियोनिक सुविधाओं से लैस होगा। फिलहाल कंपनी ने अभी इसे कोई नाम नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications