#Thunderstorms : अगले 2 घंटों में इन राज्यों में आ सकता है आंधी-तूफान, ओले गिरने की आशंका

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटों में दिल्ली-NCR, UP और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आंधी और ओले ग‍िरने की आशंका है और इस कारण उसने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है, हालांकि आज अभी तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, मौसम वैज्ञानिकों ने गरज के साथ बारिश और आंधी भरी हवाओं के चलने की बात कही है।

अगले 2 घंटों में इन इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका

अगले 2 घंटों में इन इलाकों में आंधी-तूफान की आशंका

तो वहीं दूसरी तरफ आज दिल्ली और एनसीआर में भी झमाझम बारिश हो सकती है, मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के साथ साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है, इससे पहले बुधवार को उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई थी।

प्री-मॉनसून बारिश

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम में आई यह तब्दीली एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है, जिसके चलते अरब सागर से आ रही नाम हवाएं बादल बना रही है, जिसकी वजह से भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है, आपको बता दें कि यह प्री-मॉनसून बारिश है।

बेंगलुरु में भारी बारिश

बेंगलुरु में भारी बारिश

आज बेंगलुरु में भी भारी बारिश और बिजली चमक रही है तो वहीं इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरि के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। बेंगलुरू में 21 मई तक लगातार बारिश होने का अनुमान है।

मॉनसून में देरी

मॉनसून में देरी

इस बार मॉनसून थोड़ा लेट है, यह केरल में पांच दिन की देरी के साथ छह जून को पहुंचेगा, केरल में मानसून सामान्यत एक जून को पहुंचता है लेकिन इसमें सात दिनों का अंतर रहता है, हालांकि निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट ने चार जून को मानसून के केरल पहुंचने की संभावना व्यक्त की थी लेकिन मौसम विभाग ने उसकी रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि छह जून को मानसून केरल पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+