वनइंडिया की खबर पर हाफिज सईद ने ट्विटर से दिया जवाब

बेंगलूरु। अभी कुछ ही दिनों पहले वनइंडिया की ओर से एक एक्‍सक्‍लूसिव रिपोर्ट पेश की गई थी जिसमें इस बात का जिक्र था कि कैसे जम्‍मू कश्‍मीर में हो रहे विधानसभा चुनावों में अशांति फैलाने के मकसद से हाफिज सईद ने यासीन मलिक को एक अहम जिम्‍मेदारी सौंपी है। आईबी ने मलिक और सईद के बीच हुई बातचीत को ट्रैक किया था जिससे इसका अंदाजा भी लगा था कि सईद, मलिक को अशांति फैलाने के एवज में कितनी बड़ी रकम अदा करने को तैयार है।

सईद ने अब वन इंडिया की इस रिपोर्ट पर ट्विटर के जरिए जवाब दिया है। उसने सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा है कि यासीन मलिक की सैलरी से उसका कोई लेना देना ही नहीं है।

सईद की मानें तो कश्‍मीर में हो रहे चुनावों को लेकर उसके बारे में मीडिया की ओर से जो दावे किए जा रहे हैं वह काफी मजाकिया लगते हैं। न तो चुनावों और न ही किसी कश्‍मीरी लीडर से उसका कोई ताल्‍लुक है।

हाफिज ने इसके साथ ही जम्‍मू कश्‍मीर में हो रहे विधानसभा चुनावों को 'फोर्स्‍ड इलेक्‍शन' यानी उन पर थोपे गए चुनाव करार दिया है। सईद की मानें घाटी में मौजूद हुर्रियत के नेता अपनी निर्णय खुद लेना काफी बेहतरी से जानते हैं और उन्‍हें किसी भी तरह से कुछ सीखाने की जरूरत नहीं है।

पढें-यासीन मलिक और सईद के बीच हुई बातचीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+