हाफिज सईद की हेट स्पीच में वानी और अंद्राबी का जिक्र, भारत को दी धमकी

नई दिल्ली। मुंबई हमले के मुख्य आरोपी हाफिज सईद ने फिर से इंडिया को युद्द करने की धमकी दी है। सईद ने कहा अगर भारत सयैद अली शाह गिलानी के कश्मीर समाधान के तरीके नहीं स्वीकारता है तो वो युद्द के लिए तैयार रहे।

एएनआई ने हाफिज सईद के कई वीडियो जारी किए हैं। जो कि पाकिस्तान गुजरंवाला के बताए जा रहे हैं, ये वीडियो देखकर लग रहा है कि हाफिज किसी जनसभा को संबोधित कर रहा है और जहां वो इस तरह की अनाप-शनाप बातें कर रहा है।

अपने स्पीच में सईद ने बुरहान वानी का भी नाम लिया है। उसने साफ लफ्जों में बोला है कि शहादत से चंद दिन पहले वानी ने मुझे कॉल किया था। उसने बताया कि उसकी आखिरी इच्छा मुझसे बात करने की थी। वानी ने कहा था कि अब मेरी आखिरी इच्छा पूरी हो गई है और अब मैं शहीद होने के लिए तैयार हूं।

यही नहीं उसने अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी का भी जिक्र किया है जिसमें वो कह रहा कि अंद्राबी ने उसे फोन पर रो-रोकर कश्मीर का हाल बताया, जिस पर मैंने अपनी बहन को कहा कि वो घबराये नहीं, हम जल्दी आने वाले हैं।

आपको बता दें, कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी की सेना के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इसके बाद कश्मीर में काफी विरोध-प्रदर्शन हुए हैं जिसमें करीब 45 लोग मौत के शिकार हो गये हैं।

देखें वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+