साड़ी पहनकर लड़की ने मारी बैकफ्लिप, सोशल मीडिया पर छाया स्टंट का ये VIDEO

Parul Arora Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जिम्नास्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिनका नाम है पारुल अरोड़ा। पारुल वीडियो में बैकफ्लिप मारती नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी ड्रेस जिम्नास्ट की ना होकर पूरी तरह से भारतीय परिधान है। जिस वजह से ये वीडियो देखकर सभी हैरान रह गए। साथ ही ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिर्फ 13 सेकेंड का है वीडियो

सिर्फ 13 सेकेंड का है वीडियो

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर राइटर अपर्णा जैन ने एक वीडियो शेयर किया। इस 13 सेकेंड के वीडियो में एक लड़की बैकफ्लिप (गुलाटी) लगाते नजर आ रही है। अपर्णा ने लिखा- "जब एक लड़की साड़ी में बैकफ्लिप लगाती है...इस वीडियो को तीन बार देखा, सिर्फ ये देखने के लिए कि कैसे साड़ी ने गुरुत्वाकर्षण को मात दी"। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने खुद बताया कि लड़की का नाम पारुल अरोड़ा है।

जिम्नास्ट में गोल्ड मेडलिस्ट

पारुल के मुताबिक वो ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2013 में 3 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसके बाद 2018 में उन्होंने जिम्नास्ट छोड़ दिया, अब वो सोशल मीडिया के लिए ही वीडियो बनाती हैं। जिम्नास्ट के अलावा पारुल फिटनेस मॉडल भी हैं, जिस वजह से इंस्टाग्राम पर उनके 1.11 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो इंस्टा पर जमकर स्टंट के वीडियो डालती हैं। जिसको उनके फॉलोवर्स काफी पसंद भी करते हैं। अपर्णा ने जो पारुल का वीडियो शेयर किया था उस पर ही 24 घंटे में 3.35 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

पिछले साल भी वीडियो हुआ था वायरल

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब पारुल सोशल मीडिया पर छाई हैं। इससे पहले अगस्त 2020 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उस दौरान पारुल नीली साड़ी में थीं और उनके साथ एक लड़का सूट पहने खड़ा था। इसके बाद दोनों ने छत पर ही फ्रंटफ्लिप मारी। वहीं साड़ी में स्टंट करता देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+