Gyanvapi Masjid LIVE: ज्ञानवापी मामले पर वाराणसी कोर्ट में 26 मई को होगी अगली सुनवाई

वाराणसी: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मामला वाराणसी जिला कोर्ट में पहुंच गया है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यूपी न्यायिक सेवाओं के वरिष्ठ और अनुभवी न्यायाधीश अब इस केस की सुनवाई करेंगे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने शिवलिंग वाले स्थान को सुरक्षित रखने और मस्जिद में नमाज के लिए मुसलमानों का प्रवेश ना रोकने संबंधी अपने अंतरिम आदेश को कायम रखा था। पढ़िए, ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मामले से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

jammu tunnel collapse

LIVE Feed
May 24, 2022, 2:57 PM IST

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बताया, कोर्ट ने दोनों पक्षों को आयोग की रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है
May 24, 2022, 2:56 PM IST

वाराणसी जिला कोर्ट में 26 मई को होगी ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष की याचिका पर अगली सुनवाई
May 24, 2022, 11:14 AM IST

मामले को यूं ही खारिज नहीं किया जा सकता, यह चलता रहेगा, ये संपत्ति का नहीं बल्कि पूजा के अधिकार का मामला है, कोर्ट इस मामले पर आज दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगी, शाम 4 बजे तक फैसला आ जाएगा- एडवोकेट मदन मोहन यादव
May 24, 2022, 11:14 AM IST

मुस्लिम पक्ष ने कल अपनी दलीलें पेश की थीं, उन्होंने कहा कि ये मामला पूजा स्थल अधिनियम के मापदंडों को पूरा नहीं करता है, वे चाहते थे कि मामला खारिज हो जाए, लेकिन हमने भी कोर्ट के सामने अपनी दलीलें पेश कीं- एडवोकेट मदन मोहन यादव
May 24, 2022, 10:47 AM IST

ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ मामले में आज 'कोर्स ऑफ एक्शन' तय करेगी वाराणसी की जिला कोर्ट
May 23, 2022, 3:23 PM IST

पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को अंदर नहीं जाने दिया गया। कोर्ट कर्मचारियों के मुताबिक जिनका नाम वकालतनामे में है, सिर्फ उनको इजाजत दी गई।
May 23, 2022, 3:22 PM IST

कोर्ट में लक्ष्मी, सीता साहू , मंजू व्यास, रेखा पाठक भी मौजूद थीं।
May 23, 2022, 3:20 PM IST

इस विवाद में आगे की सुनवाई की प्रक्रिया क्या होगी, इश पर मंगलवार को फैसला होगा।
May 23, 2022, 3:20 PM IST

वादी पक्ष ने मांग की है कि पहले कोर्ट सर्वे के दौरान संग्रहित साक्ष्यों को देख ले, फिर आगे की सुनवाई करे।
May 23, 2022, 3:18 PM IST

पुलिस ने बताया कि 19 काउंसिल और 4 याचिकाकर्ताओं सहित केवल 23 लोगों को अदालत कक्ष के अंदर जाने की अनुमति है।
May 23, 2022, 3:16 PM IST

एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है, इस आधार पर कि इस मामले की आगे की प्रक्रिया क्या होगी। अगली तारीख सुनवाई की क्या होगी। इस पर फैसला कल आएगा। एक प्रक्रिया बनाई जाएगी उसके आधार पर ही इस मामले की सुनवाई आगे होगी।
May 23, 2022, 3:14 PM IST

सोमवार की सुनवाई में कोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम पक्षों की दलीलें सुनीं।
May 23, 2022, 2:25 PM IST

ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।
May 23, 2022, 1:36 PM IST

बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय फिर से सुप्रीम कोर्ट गए हैं। उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि वर्शिप एक्ट काशी विश्वनाथ मंदिर पर लागू नहीं होता है
May 23, 2022, 1:35 PM IST

सुनवाई से पहले जिला जज ने आदेश दिया कि सिर्फ केस से जुड़े लोग ही कोर्ट में मौजूद रहेंगे।
May 23, 2022, 1:34 PM IST

वाराणसी जिला कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई।
May 23, 2022, 1:03 PM IST

कुछ देर बाद वाराणसी जिला जज की कोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई होगी।
May 23, 2022, 11:26 AM IST

काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत भी पूजा के लिए कोर्ट जाएंगे।
May 23, 2022, 11:25 AM IST

ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर वाराणसी कोर्ट में 1.30 बजे सुनवाई होगी।
May 20, 2022, 4:39 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि शिवलिंग क्षेत्र की सुरक्षा और नमाज अदा करने के लिए मुसलमानों के प्रवेश वाला 17 मई का उनका अंतरिम आदेश जारी रहेगा
May 20, 2022, 4:33 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस केस की संवेदनशीलता को देखते हुए यह मामला 'सिविल जज सीनियर डिवीजन वाराणसी' से 'जिला जज वाराणसी' को ट्रांसफर किया जाता है
May 20, 2022, 4:33 PM IST

मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यूपी न्यायिक सेवाओं के वरिष्ठ और अनुभवी न्यायाधीश ज्ञानवापी मस्जिद केस की सुनवाई करेंगे
May 20, 2022, 4:12 PM IST

वाराणसी के जिला जल करेंगे ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
May 20, 2022, 4:10 PM IST

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि 1991 के पूजा स्थल अधिनियम की धारा 3 के तहत धार्मिक चरित्र का पता लगाने पर रोक नहीं है
May 20, 2022, 4:06 PM IST

मस्जिद कमेटी के वकील हुजेफा अहमदी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- हमारा मानना है कि मस्जिद के अंदर जो मिला, वो शिवलिंग नहीं है, बल्कि एक फव्वारा है
May 20, 2022, 4:04 PM IST

कोर्ट में एक बार रिपोर्ट आने के बाद इसे चुन-चुनकर लीक नहीं किया जा सकता, रिपोर्ट की बातें प्रेस को लीक मत कीजिए, केवल जज ही रिपोर्ट खोलते हैं- सुप्रीम कोर्ट
May 20, 2022, 4:01 PM IST

ये जटिल सामाजिक समस्याएं हैं और इंसान इनका कोई परफेक्ट समाधान नहीं कर सकता, हमारे आदेश का मकसद कुछ हद तक शांति बनाए रखना है, हम देश में एकता की भावना को बनाए रखने के संयुक्त मिशन पर हैं- सुप्रीम कोर्ट
May 20, 2022, 3:54 PM IST

जब तक कमेटी की याचिका पर कोर्ट की तरफ से फैसला नहीं होता, तब तक ग्राउंड पर क्या होगा? आपको देखना होगा कि देशभर में 4 या 5 मस्जिदों के लिए इस मामले का कैसे इस्तेमाल किया जा रहा है, यह सार्वजनिक तौर पर एक हंगामा पैदा करेगा जिसे 1991 का पूजा अधिनियम रोकना चाहता था- मस्जिद कमेटी
May 20, 2022, 3:52 PM IST

दूसरा पक्ष ट्रायल कोर्ट के समक्ष उस स्थान को सील कराने में सफल रहा, जिसका प्रयोग हमारा पक्ष पिछले 500 साल से कर रहा था- मस्जिद कमेटी
May 20, 2022, 3:48 PM IST

पूजा अधिनियम कहता है कि इस तरह के विवादों से सार्वजनिक तौर पर विवाद बढ़ेंगे, आयोग की रिपोर्ट चुन-चुन कर लीक की जा रही है- मस्जिद कमेटी
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+