पार्टी के बीच पति ने पत्‍नी के घुटने में मारी गोली, फैशन शो में कर रही थी रैंप वॉक

गुरुग्राम। दिल्‍ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्‍स ने बीच पार्टी अपनी टीचर पत्‍नी के घुटने में इसलिए गोली मार दी क्‍योंकि वो स्‍कूल द्वारा आयोजित फैशन शो का हिस्‍सा थी। पत्‍नी को गोली मारने के बाद शख्‍स मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पर दिल्ली में हत्या के दो केस दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पार्टी के बीच पति ने पत्‍नी के घुटने में मारी गोली, फैशन शो में कर रही थी रैंप वॉक

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से नजफगढ़ के गांव मित्राऊ निवासी इंद्रजीत व झाड़सा की युवती शादी के बाद काफी समय से समसपुर गांव में किराये पर रहते हैं। युवती सेक्टर-56 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में बतौर टीचर जॉब करती हैं जबकि उनका पति ऐसे ही घूमता रहता है। रविवार रात स्कूल के टीचरों की एक पार्टी सेक्टर-48 के वी क्लब में थी। पति को स्कूल के टीचरों की पार्टी बताकर युवती घर से चली गई। देर रात करीब 11 बजे पति स्कूल के बाहर पहुंचा तो पाया कि वहां कोई पार्टी आयोजित नहीं की गई है। इसके बाद उसने पत्नी को फोन किया तो टीचर ने कहा कि सेक्टर-48 के वी क्लब में पार्टी चल रही है।

पति वहां पहुंचा तो देखा कि वहां फैशन शो चल रहा है। पति ने पत्‍नी को जब घर चलने के लिए कहा पत्नी ने कुछ देर रुककर चलने की बात कही। इसी पर पति को गुस्सा आ गया और वह कार तक गया, कार से पिस्टल निकाल वह वापस अंदर आया और पत्नी के पैर में गोली मार दी। गोली मारने के बाद वो मौके से फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+