मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में SIT करेगी जांच, अब तक नहीं मिली लाश, अब ये अफसर सुलझाएंगे गुत्थी
Model Divya Pahuja Case: गुरुग्राम की मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहूजा की हत्या के बाद अब तक शव नहीं मिला है। दिव्या पाहुजा मर्डर केस में अब जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की गई है। अब SIT इस मामले की जांच करेगी।
दिव्या पाहुजा की हत्या 02 जनवरी को गुरुग्राम के होटल सिटी पॉइंट के अंदर गोली मारकर की गई थी। तब से लेकर तीन दिए हो गए हैं लेकिन दिव्या का शव पुलिस को अब तक बरामद नहीं हुआ है।

दिव्या की बहन नैना ने FIR में गैंगस्टर संदीप गाडौली के परिवार पर हत्या का शक दर्ज कराया है। वहीं संदीप गाडौली की बहन ज्योत्सना ने कहा कि हत्याकांड की साजिश मुंबई जेल से रची गई है। संदीप गाडौली की बहन का कहना है कि मुंबई जेल में बंद बिंदर और पुलिस की साजिश से ये सबकुछ हुआ है।
ये अफसर करेंगे अब दिव्या पाहुजा मर्डर केस की जांच
डीसीपी क्राइम विजय प्रताप सिंह के सुपरविजन में SIT की टीम दिव्या पाहुजा मर्डर केस की जांच करेगी। SIT की इस टीम में एसीपी क्राइम वरुण दहिया के साथ सेक्टर-14 थाना एसएचओ और क्टर-17 क्राइम ब्रांच की टीम भी शामिल है।
पुलिस ने इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह और हेमराज व ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। अभिजीत सिंह के साथ दिव्या पाहुजा पिछले 3 महीने से रिलेशन में थी। जिस होटल में दिव्या को गोली मारी गई है, उस होटल का मालिक भी अभिजीत सिंह ही है। सीसीटीवी वीडियो में अभिजीत सिंह दिव्या की लाश को हत्या वाले दिन घसीटते हुए भी देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications