Divya Pahuja Casel: हत्या के 11 दिन बाद मिली गुरुग्राम मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश, हालत देख हैरान रह गई पुलिस
Divya Pahuja Muder Case News: : गुरुग्राम की मॉडल और गैंगस्टर संदीप गडोली की प्रेमिका रह चुकी 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा की लाश बरामद कर ली गई है। हत्या के 11 दिन बाद गुरुग्राम पुलिस की एक टीम ने शनिवार (13 जनवरी) को दिव्या पाहुजा का शव बरामद किया।
दिव्या की हत्या 2 जनवरी 2024 की रात गुरुग्राम के द सिटी प्वाइंट होटल में गोली मारकर की गई थी। दिव्या का शव हरियाणा के टोहना में एक नहर के अंदर से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक दिव्या पाहुजा के शव की एक तस्वीर उसके परिवार के सदस्यों को भेजी गई, जिन्होंने उसके शव की पहचान की।

दिव्या के शव को पुलिस ने NDRF टीम की मदद से इसे फतेहाबाद के टोहाना के पास नहर से निकाला है। शव की हालत देख पुसिस भी हैरान रह गई थी। काफी दिन हो जाने के बाद शव पूरी तरह सड़ चुका है।
PRO गुरुग्राम पुलिस सुभाष बोकेन के मुताबिक मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के टोहाना में एक नहर में मिला है।
दिव्या पाहुजा के शव को बरामद करने के लिए गुरुग्राम पुलिस की छह टीमों को काम सौंपा गया था। दिव्या के शव को बरामद करने के लिए पंजाब पुलिस की कई टीमों और NDRF की 25 मेंबर टीम को भी लगाया गया था।
कोलकाता से गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को दिया था इनपुट
गुरुग्राम पुलिस को नहर में शव फेंकने वाला इनपुट आरोपी बलराम गिल ने दी थी। पुलिस ने आरोपी बलराम गिल को कोलकाता हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था। आरोपी बलराम गिल ने होटल के मालिक अभिजीत सिंह के कहने पर दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी।
होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने दिव्या पाहुजा को गोली मारी थी। दिव्या और होटल के मालिक अभिजीत सिंह पिछले तीन महीने से रिश्ते में थे। अभिजीत सिंह का कहना है कि दिव्या उनके कुछ प्राइवेट फोटोज को लेकर उनको ब्लैकमेल कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications