गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, कोलकाता में पकड़े गए आरोपी ने कही ये बात

Divya Pahuja Case: गुरुग्राम की मॉडल और गैंगस्टर संदीप गडोली की प्रेमिका रह चुकी दिव्या पाहुजा के शव को लेकर पुलिस को बड़ा अपडेट मिला है। 2 जनवरी 2024 की रात गुरुग्राम के द सिटी प्वाइंट होटल में दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

दिव्या को गोली होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने मारी थी। जिसके साथ उसका अफेयर भी थी। दिव्या पाहुजा की हत्या के एक दिन बाद 3 जनवरी को पंजाब के पटियाला के पास भाखड़ा नहर में उसके शव को फेंका गया था। पुलिस को ये बड़ी जानकारी आरोपी बलराम गिल ने दी है।

Divya Pahuja Case

आरोपी बलराम गिल कथित तौर पर दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने वाले लोगों में से एक था। पुलिस को ये जानकारी बलराम गिल के कोलकाता में पकड़े जाने के बाद मिली है। बलराम गिल को नई दिल्ली जाने की कोशिश के दौरान कोलकाता हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।

BMW कार की डिग्गी में डालकर ले गए थे दिव्या के शव को

गुरुग्राम पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कोलकाता की एक अदालत से उसकी ट्रांजिट रिमांड ले ली है और उसे गुरुग्राम लाया जा रहा है। बलराज गिल वही शख्स है, जो होटल मालिक और मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह के कहने पर दिव्या पाहुजा की लाश को BMW कार की डिग्गी में डालकर ठिकाने लगाने के लिए निकला था। उसके साथ उसका एक और साथी रवि बांगा भी था, जो फिलहाल फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+