Gurugram Chunav Result 2024: गुरुग्राम सीट से फिर पीछे हुए राज बब्बर, बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह आगे
Gurugram Lok Sabha Chunav Result: आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का दिन है। हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से कौन जीत रहा है इसका अपडेट हर पल आपके सामने है। आपको बता दें, गुरुग्राम लोकसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। चुनाव में बीजेपी जहां अपनी जीत बरकरार रखने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस यहां वापसी की कोशिश में है। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी के हौसले भी बुलंद हैं।
इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह की अच्छी पकड़ रही है। पिछले तीन चुनाव से वो लगाता जीतते आ रहे हैं। इस बार भी बीजेपी ने उन्हीं पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने राज बब्बर को मैदान में उतारा है। जननायक जनता पार्टी ने यहां सिंगर और रैपर फाजिलपुरिया को मैदान में उतारा है। इस लोकसभा सीट पर छठे चरण में गत 25 मई 2024 को मतदान हुआ था। गुरुग्राम में 60.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

फिलहाल भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह 23948 वटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अभी तक 5 लाख 46 हजार 406 वोट मिल हें। वहीं उन्हें हिंदी सिनेमा के दिग्गज नेता राज बब्बर कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
2019 में हरियाणा गुरुग्राम लोकसभा में जीती थी बीजेपी
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस सीट से शानदार जीत मिली थी। बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह को करीब 4 लाख वोटों से हराया था। इस चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह को 8,77,241 लाख वोट मिले थे जबकि अजय सिंह को 4,94,733 लाख वोट प्राप्त हुए थे। तीसरे नंबर पर बहुजन समाजवादी पार्टी यानी बीएसपी के चौधरी रईस अहमद थे. उन्हें मात्र 26,706 हजार वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications