गुरुग्राम: नमाज पढ़ने से रोका गया तो मोहम्मद यामीन ने इफ्तार से दिया जवाब, लोगों ने की तारीफ
गुरुग्राम। डेढ़ महीने पहले हरियाणा के मानेसर में पार्क में नमाज पढ़ने से रोक दिए गए ऑटो निर्माता मोहम्मद यामीन ने रविवार को सभी धर्मों के लोगों को बुलाकर इफ्तार कराया। रविवार को 200 से ज्यादा लोग उनकी दावत पर पहुंचे और साथ में बैठकर इफ्तार किया। इफ्तार में बड़ी हिन्दुओं और मुसलमानों के साथ काफी तादाद में सिख भी पहुंचे। सभी ने यहां साथ बैठकर इफ्तार किया।

नमाज पढ़ने आए यामीन की तोड़ दी थी बाइक
हरियाणा में बीते दो ढाई महीने में ऐसे कई मामले सामने आए जब मुसलमानों को किसी पार्क या दूसरी खुली जगह पर जुमे की नमाज पढ़ने से कुछ तत्वों ने रोक दिया गया। ये मामले चर्चा में भी लगातार रहे हैं। ऐसा ही मामला डेढ़ महीने पहले मानेसर में भी हुआ था। यहां ताऊ देवी लाल पार्क में आसपास काम करने वाले लोग नमाज के लिए इकट्ठा हुए थे। इनमें मोहम्मद यामीन भी थे। नमाज के बाद उन्होने पाया कि किसी ने उनकी और उनके सहकर्मी की बाइक को तोड़ दिया है।

सभी धर्म के लोग आए इफ्तार में
अगले हफ्ते जब ये लोग नमाज के लिए आए तो कुछ लोगों ने उनकी जानमाज उठाकर फेंक दी और इन्हें यहां नमाज पढ़ने से रोक दिया। ये मामला चर्चा में आया और काफी लोगों ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द के लिए अच्छा नहीं बताया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में सांप्रदायिक माहौल पर भी कई तरह की टिप्पणियां की गईं। इसी के जवाब में यामीन ने रविवार को इफ्तार कराया।

दिल्ली से यशपाल सक्सेना भी आए
इस इफ्तार की मेजबानी गुरुग्राम नागरिक एकता मंच ने की। यामीन ने इस इफ्तार को लेकर कहा कि इफ्तार में अलग-अलग धर्मों के लोग आए और साथ बैठकर खाया, ये उन लोगों को जवाब है जो शहर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़कर यहां की फिजा खराब करना चाहते हैं। इफ्तार में दिल्ली से यशपाल सक्सेना भी आए। यशपाल के बेटे अंकित की उसकी मुस्लिम गर्लफ्रेंड के परिजनों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। यशपााल सक्सेना खुद बीते हफ्ते दिल्ली में इफ्तार दे चुके हैं।
(तस्वीरे प्रतीकात्मक हैं)
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा!












Click it and Unblock the Notifications