चश्‍मदीद ने बताई गुरुग्राम मर्डर की कहानी, जज की पत्‍नी को थप्‍पड़ मारने के बाद चलाई गोली

गुरुग्राम। एडिश्‍नल सेशन जज कृष्‍णकांत शर्मा की पत्‍नी रितु और बेटे ध्रुव की हत्‍या के मामले में चश्‍मदीदों के हवाले से दरिंदगी की कहानी सामने आई है। नवभारत टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्‍त हेड कॉन्‍सटेबल महिपाल ने जज की पत्‍नी और बेटे पर गोली चलाई उस वक्‍त अमित भी मौके पर मौजूद था। वह दिल्‍ली से कुरियर लेकर गुरुग्राम पहुंचा था। अमित को भूख लगी थी, तो वह उसी आर्केडिया मार्केट में छोले-कुल्‍चे लेकर खाने लगे, जहां पर महिपाल ने दोहरे हत्‍याकांड को अंजाम दिया। अमित ने ही जज की पत्‍नी और बेटे की हत्‍या की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी।

गोली मारने से पहले महिपाल ने की थी जज की पत्‍नी से मारपीट

गोली मारने से पहले महिपाल ने की थी जज की पत्‍नी से मारपीट

अमित ने बताया कि जब वह छोले-कुल्‍चे खा रहे थे, तब उन्‍होंने एक सिपाही को देखा वह पैदल इधर-उधर घूम रहा था। इसके बाद वह सीढि़यों से ऊपर की ओर जा रहा था। इसके थोड़ी देर बाद अमित ने सड़क के दूसरी तरफ एक महिला के चिल्‍लाने की आवाज सुनी। जब अमित ने उस तरफ देखा तो पुलिसकर्मी जज की पत्‍नी के थप्‍पड़ मार रहा था। मारने के बाद महिपाल जज की पत्‍नी के बाल खींच रहा था। इसके बाद अमित छोले-कुल्‍चे वाले को पैसे देने लगे और इसी दौरान गोली की आवाज आई। अमित ने देखा कि पुलिसकर्मी ने जज की पत्‍नी को दो गोली मार दी और वह नीचे गिर गईं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में चश्‍मदीदों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि महिपाल ने गोली चलाने के बाद महिला को लात भी मारीं।

जज की पत्‍नी को गोली मारने के बाद बेटे ध्रुव की ओर घूमा महिपाल

जज की पत्‍नी को गोली मारने के बाद बेटे ध्रुव की ओर घूमा महिपाल

बकौल अमित जज की पत्‍नी को गोली मारने के बाद सिपाही पीछे की ओर घूमा जज के बेटे 17 वर्षीय ध्रुव से उसकी हाथापाई होने लगी। मारपीट के दौरान सिपाही ने पिस्‍टल से ध्रुव के सिर में गोली मारी। पहली गोली मारने के बाद भी महिपाल नहीं रुका, उसने दो और गोलियां ध्रुव को मारीं। वह नीचे गिर गया। जज की पत्‍नी और बेटे के जमीन पर गिरने के बाद सिपाही काफी देर तक बड़बड़ाता रहा। उसने ध्रुव को कार में खींचने की काफी कोशिश, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। इस बीच वह लगातार गालियां दे रहा था।

महिपाल ने पुलिस पर भी चलाई गोली

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिपाल जज की पत्‍नी और बेटे को गोली मारने के बाद सदर थाने गया, जहां पर उसने गोली चलाई। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महिपाल ने घटनास्‍थल से निकलते वक्‍त पास ही मौजूद पुलिस दल पर गोली चलाई। हालांकि, गोली किसी को लगी नहीं और महिपाल वहां से भाग निकला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+