गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर फ्लाईओवर धंसा, 6 महीने पहले हुआ था उद्घाटन
गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पटौदी में शनिवार को पटौदी-रेवाड़ी पर पहाड़ी गांव स्थित फ्लाईओवर धंसने से फ्लाईओवर में एक बड़ा छेद हो गया। इसके बाद फ्लाईओवर से यातायात को बंद करवाना पड़ा। पहाड़ी गांव स्थित इस फ्लाईओवर का उद्घाटन 6 सिंतबर, 2019 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया था। गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के कारण फ्लाईओवर के धंसने के बाद सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या विधानसभा चुनाव में से पहले इसका उद्घाटन जल्दबाजी में किया गया था या फिर घटिया निर्माण हुआ।

एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा ट्वीट किये गए तस्वीर में देखा जा सकता है कि फ्लाइओवर का हिसा गिरने से मलबे इधर-उधर बिखरे हुए हैं। वहीं कहा जा रहा है कि इसकी खबर विभाग से जुड़े अधिकारियों को लगने के बाद वे घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। जो फ्लाइओवर का मुआयना करना शुरू कर दिए हैं।
दरअसल, वर्ष 2015 में पीडब्लूडी ने पटौदी-रेवाड़ी रोड पर गांव पहाड़ी में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। निर्माण कार्य के लिए गुरुनानक इंजीनियरिंग सर्विस को ठेका दिया गया था। 13.86 करोड़ रुपए से बनने वाले फ्लाईओवर को 2 साल में बनकर तैयार होना था, लेकिन विवादों के कारण इसका निर्माण 4 साल में पूरा हुआ।
फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप ठेकेदार पर लगाया था। अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications