गुरू जी को भी लगा अमृता-दिग्गी हैं मिस-मैच, नहीं रखा चेले के सिर पर हाथ

Sankaracharya’ denies DIggi of marriage blessings to anchor Amrita Rai
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्‍यार... इक आग का दरिया है और डूब के जाना है। जी हां कुछ ऐसे ही परिस्थितियों से कांग्रेस के महासचिव दिग्‍विजय सिंह गुजर रहे हैं। आपको ये तो मालूम होगा कि दिग्‍विजय सिंह ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर न्‍यूज एंकर अमृता राय के साथ खुल्‍लम-खुल्‍ला प्‍यार का इजहार किया था।

दिग्‍विजय सिंह ने दावा भी किया है कि वो अमृता राय से शादी करने चाहते हैं मगर इसी बीच उनके रास्‍ते में एक रुकावट आ गई है। दिग्‍विजय सिंह के गुरु ज्‍योतिष एवं द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्‍वामी स्‍वरूपानंद सरस्‍वती ने उन्‍हें आर्शिवाद नहीं दिया है। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक दिग्‍विजय सिंह ने अपने गुरू से आशीर्वाद भी मांगा।

दिग्गी ने शंकराचार्य से एकांत में 20 मिनट बात करते हुए कहा कि कुछ गलती हो गई है उसके लिए क्षमा मांगता हूं। सूत्रों की मानें तो उन्हें न्यूज एंकर से शादी के लिए शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त नहीं हुआ। इस संबंध में स्वरूपानंद महाराज ने कहा कि लोकहित के कार्यो के लिए ही आशीर्वाद देते हैं जो बात लोकहित की नहीं उसके लिए आशीर्वाद नहीं मिलता।

रविवार को दूसरी बार फिर दिग्विजय सिंह स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से मिलने पहुंचे। पुनः एकांत में चर्चा हुई, लेकिन उन्हें शादी के लिए आशीर्वाद नहीं मिल सका। हालांकि शंकराचार्य ने संवाददाताओं को बताया कि दिग्विजय सिंह ने उनसे कुछ मुद्दों पर चर्चा की मगर अपने विवाह के मसले पर किसी तरह की चर्चा नहीं की।

वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उनके खिलाफ लगातार निजी हमले कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया अब एंटी सोशल मीडिया हो गया है और भाजपा व संघ के इशारे पर उन पर लगातार निजी हमले कर रहा है, मगर उनके संघ व भाजपा पर हमले जारी रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+