Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोविंद सिंह जयंती का महत्व और जानें क्यों मनाया जाता है प्रकाश पर्व?
Guru Gobind Singh Jayanti 2022: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर भेजें अपनों को ये संदेश, जानें महत्व
नई दिल्ली, 09 जनवरी। देश भर में 9 जनवरी रविवार को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनायी जा रही है। इस दिन को गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है। गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को बिहार के पटना में हुआ था। गुरु गोविंद सिंह एक महान योद्धा, महान् सेनानायक, वीर क्रांतिकारी, देशभक्त, समाज-सुधारक, भक्त और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के एक महान व्यक्ति थे। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की, जिसे सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। इनके बाद सिख पंथ में गुरु-परंपरा ही समाप्त हो गई। गुरु गोविंद सिंह ने धर्म और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सिखों को संगठित करके सैनिक परिवेश में ढाला।
Recommended Video

गुरु गोविंद सिंह ने सिखों को ये पांच मंत्र दिए
गुरु गोबिंद सिंह को 1699 में सिख समुदाय खालसा बनाने के लिए जाना जाता था। गुरु गोविंद सिंह ने सिखों को पांच मंत्र दिए थे, उन्होंने कहा था कि केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा धारण करने से एक सिख को खालसा माना जाएगा। इन सिद्धांतों को 'ककार' के नाम से जाना जाता है, इन 'ककार' को सभी खालसा सिखों को धारण करना अनिवार्य माना गया है
क्यों मनाया जाता है प्रकाश पर्व
प्रकाश पर्व का तात्पर्य है मन की बुराइयों को दूर कर उसे सत्य, ईमानदारी और सेवाभाव से प्रकाशित करना। प्रकाश पर्व के दिन गुरुद्वारों में गुरु का प्रसाद लंगर वितरित किया जाता है। सुबह प्रभातफेरी निकाली जाती है। इस अवसर पर शबद कीर्तन आयोजित किया जाता है। देश भर के गुरुद्वारों में देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारों को सजाया जाता है। लोग अरदास, भजन, कीर्तन के साथ गुरुद्वारा जाते हैं और गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा बताए गए धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लेते हैं। इस दिन सिख समुदाय के लोग अपनी जरूरत की चीजें गरीबों और जरूरतमंदों को दान करते हैं।
गुरु गोविंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं
- आप गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
- गुरु गोविंद सिंह जी आपको बुराई से लड़ने का साहस और शक्ति प्रदान करें और हमेशा सच्चाई के साथ खड़े रहें।
- इस पवित्र दिन पर गुरु आपको खुशियां और सफलता प्रदान करें। आप सभी को गुरु गोविंद सिंह जयंती की बहुत बहुत बधाई।
- आप सभी को वास्तव में धन्य और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण गुरु गोविंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!
- गुरु गोविंद सिंह जी आपको अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें और आप जो कुछ भी करते हैं उसमें उनका आशीर्वाद बना रहे।
- गुरुजी की शिक्षाएं सभी साथियों के लिए ज्ञान और करुणा लाएं। आइए हम अपनी भूमि को रहने के लिए एक सुखी और शांतिपूर्ण स्थान बनाएं।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती कोट्स
- सबसे बड़ा सुख और स्थायी शांति तब प्राप्त होती है, जब व्यक्ति अपने भीतर से स्वार्थ को मिटा देता है।
- अहंकार एक ऐसा भयानक रोग है, जो द्वैत के प्रेम में अपने कर्म करता है।
- अपने अस्तित्व के घर में शांति से रहो, और मृत्यु के दूत तुम्हें छू नहीं पाएंगे।
- जरूरतमंदों या मुसीबत में फंसे लोगों की सेवा और सहायता करने के लिए यथासंभव प्रयास करें।
- जिनके मन में प्रभु के नाम की भूख होती है, उनका संपूर्ण जीवन फलदायी होता है।Parkash Purab: जानिए क्या है गुरु गोबिंद सिंह का 'ककार' सिद्धांत?












Click it and Unblock the Notifications