राम रहीम की जेल में पहली रात: बेचैन रहे बाबा, आधी रात को की खास फरमाइश

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim ने Rohtak Jail में आधी रात को की ये खास Demand | वनइंडिया हिंदी

    डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल में भले ही वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, लेकिन जेल फिर जेल ही होती है। सूत्रों की मानें तो रेप केस में दोषी करार दिए गए राम रहीम की जेल में पहली रात बड़ी मुश्किल से कटी। लग्‍जरी लाइफ जीने के आदी बाबा को जेल में नींद नहीं आई और वह पूरी रात बेचैन रहे। हालांकि, डेरा प्रमुख को जेल में बाकी कैदियों से अलग एक रूम में रखा गया है, लेकिन वहां भी उन्‍हें काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

     Gurmeet Ram Rahim Singh case: Here's how baba spent first night in jail

    राम रहीम को जेल का खाना पसंद नहीं आया। इसके बाद आधी रात को उनके लिए बाहर से खाना मंगाया गया। इसके बाद शनिवार सुबह राम रहीम की बेटी उनके लिए जेल में नाश्‍ता लेकर पहुंची। हालांकि, शनिवार दोपहर हरियाणा सरकार मुख्‍य सचिव ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर दावा किया कि राम रहीम को वही खाना दिया जा रहा है, जो आम कैदियों को दिया जाता है।

    शुक्रवार को 15 साल पुराने रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम को हरियाणा के रोहतक जिले के सुनरिया स्थित जेल में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में राम रहीम को बाकी कैदियों से अलग वॉर्डन के रूम में रखा गया है। उन्‍हें एक सहायक रखने की भी छूट दी गई थी। इसके अलावा अपने कपड़े पहनने और मिनरल वाटर की भी सुविधा दी गई है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा ने शुक्रवार रात जेल अधिकारियों से कहा कि उन्‍हें डायबिटीज और वायरल है। इसके बाद उनके रूम में ऐसी की व्‍यवस्‍था किए जाने की बात भी सामने आई, जिसका बाद में हरियाणा के डीजी (जेल) केपी सिंह ने खंडन किया।

    पंचकूला स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दे दिया है। डेरा प्रमुख की सजा का ऐलान 28 अगस्त को किया जाएगाा। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सोमवार को फैसला सुनाए जाते वक्त शायद बाबा को अदालत न ले जाया जाए। सजा की अवधि तय किए जाते वक्त वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+