जेल में राम रहीम से मिलने पहुंचीं मां नसीब कौर, कहा धैर्य रखना बेटा
नई दिल्ली। 2 साध्वियों से बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को आज (गुरुवार को) उस वक्त कुछ राहत मिली जब सुनारिया जेल में उससे मिलने उसकी मां नसीब कौर पहुंची। जेल जाने के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब राम रहीम से मिलने उनका कोई अपना आया था। नसीब कौर शाम करीब 4 बजे वापस चली गईं। जानकारी के मुताबिक जेल के मुलाकाती कक्ष में मां-बेटे की 50 मिनट तक मुलाकात हुई।

जेल कर्मचारियों की मानें तो मुलाकात के दौरान मां ने गुरमीत को ढ़ांढ़स बंधाया और धैर्य रखने को कहा। जानकारी के मुताबिक राम रहीम की मां नसीब कौर दोपहर बाद करीब 3.10 बजे उससे मिलने जेल पहुंचीं। मां से मिलने के दौरान राम रहीम के चेहरे पर सुकून नजर आया। मुलाकात के बाद नसीब कौर हिसार की ओर रवाना हुईं।












Click it and Unblock the Notifications