दाल-रोटी नहीं, जेल में फ्रूट जूस का मजा ले रहा है राम रहीम

जेल कैंटीन में फल के अलावा बिस्कुट, नमकीन, फ्रूट जूस, लड्डू, मट्ठी, समोसा, नूडल्स और खाने-पीने की कई चीजें मिलती हैं

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim जेल में ले रहा है Fruit और Juice का मज़ा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आलीशन घरों में रहने वाले और मौज की जिंदगी जीने वाले राम रहीम को जेल का खाना ठीक नहीं लग रहा है। वह जेल की रोटी खा ही नहीं पा रहा है। राम रहीम जेल कैंटीन से फल लेकर खा रहा है साथ ही जूस से अपनी प्यास को बुझा रहा है। राम रहीम को अपने पुराने मौज के दिन याद आ रहे हैं।

    जेल में फल और जूस से गुजारा कर रहा है राम रहीम, कोई मिलने तक नहीं आया

    जेल कैंटीन में फल के अलावा बिस्कुट, नमकीन, फ्रूट जूस, लड्डू, मट्ठी, समोसा, नूडल्स और खाने-पीने की कई चीजें मिलती हैं। कैंटीन में हर कैदी का अकाउंट खुलता है और इसके बाद इसी अकाउंट से कैदी खाने पीने की चीजें लेता है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से हर कैदी के खान पान का सुबह शाम इंतजाम अलग से किया जाता है। राम रहीम को शुरूआत से ही जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है। वह बहुत कम रोटी खा रहा है। जेल प्रशासन ने उसके लिए दो नंबरदार नियुक्त कर रखे हैं। इसी वजह से वह कैंटीन में अपने अकाउंट से राम फ्रूट व जूस पर जोर दे रहा है।

    राम रहीम को रोहतक जेल में बंद हुए 10 दिन हो गए हैं। अभी तक उससे मिलने के लिए कोई नहीं पहुंचा है वहीं जेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर उसे कोई काम भी नहीं दिया हैष राम रहीम घुट-घुट कर जी रहा है। पुलिस वैरिफिरेशन पूरा होने के बाद ही जेल में उससे कोई मिल भी पाएगा।

    गुरमीत राम रहीम जिस दिन सुनारियां जेल पहुंचा था, उसी दिन उसके जेल अकाउंट में 18 हजार रुपए डलवाए गए थे। गुरमीत राम रहीम उसी पैसे से जेल की कैंटीन से फ्रूट और जूस ले रहा है। उधर, डेरा प्रमुख के चलते दूसरे कैदी परेशान हैं। उन पर अनेक प्रकार की बंदिश लगा दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+