जानिए, रेप केस में दोषी राम रहीम को किस जेल ले जाया गया

baba ram rahim, ram rahim, india, haryana, punjab, police, cbi, हरियाणा, पुलिस, पंजाब, भारत, डेरा सच्चा सौदा, रेप, सीबीआई

नई दिल्ली। आज हरियाणा के पंचकुला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर साध्वी से बलात्कार के मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया है। इसके बाद परेशानी ये है कि दोषी करार दिए गए गुरमीत को किस जेल में ले जाया जाए, परेशानी की वजह उसके समर्थकों का हंगामा है। ऐसे में बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस और सेना के सामने ये फैसला किया है कि गुरमीत राम रहीम को हेलीकॉप्टर से रोहतक भेजा गया है।, यहां से शुक्रवार रात को उसे अंबाला जेल भेजा जाएगा।

gurmeet ram raheem shifted to army cantonment after verdict

सेना और पुलिस में मंथन

सेना और पुलिस में मंथन

खबर के मुताबिक, पंचकूला कोर्ट से महज आधा किमी की दूरी पर पश्चिमी सेना की कमान है। कहा जा रहा था कि कोर्ट से यहां तक गुरमीत को ले जाना आसान रहेगा। पहले तय नहीं था कि गुरमीत को कोर्ट से कहां ले जाया जाएगा। अब गुरमीत को रोहतक ले जाया गया है। बताया गया है कि रोहतक में एक स्पेशल जेल बनाई गई है।

बताया जा रहा है कि गुरमीत के मेडिकल चेकअप के बाद ही उसे जेल भेजा जाएगा, ऐसे में कोर्ट में आर्मी की हिरासत में रखकर डीजीपी और सेना के लोग इस पर फैसला कर रहे हैं कि दोषी करार दिए गए गुरमीत को कहां रखा जाए। पुलिस के सामने गुरमीत को अंबाला जेल तक पहुंचाने की चुनौती है और बिना किसी अप्रिय घटना के वो जेल तक पहुंचे, इसके लिए पुलिस मंथन कर रही है। कोर्ट ने गुरमीत को दोषी करार दिया है, कोर्ट 28 तारीख को उसे सजा सुनाई जाएगी।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim Singh will be kept in the surveillance of the Army । वनइंडिया हिंदी
    सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद हंगामा

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद हंगामा

    किसी भी अप्रिय घटना से बचने और उसे रोकने के लिए सरकार ने पंचकूला समेत पूरे हरियाणा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा की सीमा पर करीब 12 हजार पुलिस के जवान तैनात हैं। डेरा के गृह जनपद सिरसा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अप्रिय हालात से बचने के लिए सेना ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। इस सबके बावजूद हरियाणा और पंजाब से भारी बवाल की खबरें हैं।

    साध्वी के रेप में दिया गया दोषी

    साध्वी के रेप में दिया गया दोषी

    डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक साध्वी के यौन शोषण मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट ने दोषी दिया है। हालांकि ये कोई अकेला मामला नहीं है जो इस विवादित बाबा पर है। गुरमीत पर रेप के अलावा मर्डर कराने के भी आरोप हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+