'डंकी रूट' से पहुंचे अमेरिका अब गोली मार कर हत्या, 28 साल के गुरदीप सिंह की न्यूयॉर्क में किसने और क्यों मारा?

Punjab youth killed in New York: न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में पिज्जा डिलीवरी करने गए पंजाब के 28 वर्षीय युवक गुरदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरदीप कपूरथला जिले के जाबोवाल गांव के रहने वाले थे और अमेरिका में डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम कर रहे थे। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि उन्हें लूट की कोशिश के दौरान निशाना बनाया गया।

हालांकि, हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गुरदीप के परिवार और अमेरिका में रहने वाले पंजाबी समुदाय में शोक का माहौल है।

Punjab youth killed in New York

2017 में 'डंकी रूट' से पहुंचे थे अमेरिका

परिवार के मुताबिक, गुरदीप सिंह वर्ष 2017 में बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर अमेरिका पहुंचे थे। बताया गया कि उन्होंने अमेरिका जाने के लिए 'डंकी रूट' का सहारा लिया था। इस दौरान परिवार ने काफी मुश्किलें झेलीं। अमेरिका पहुंचने के बाद गुरदीप ने करीब नौ साल तक अपने परिवार से मुलाकात नहीं की थी। वह फिलहाल वर्क परमिट पर अमेरिका में रह रहे थे और न्यूयॉर्क में डिलीवरी का काम कर परिवार के लिए बेहतर जिंदगी बनाने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढे़ं: देश के 8.7 करोड़ युवा न पढ़ाई में, न कमाई में! नीति आयोग की रिपोर्ट से हड़कंप, स्किल गैप पर खड़े हुए सवाल

अमेरिका जाने के लिए लिया था भारी कर्ज

गुरदीप के पिता प्यारा लाल के मुताबिक, बेटे को अमेरिका भेजने के लिए परिवार ने भारी कर्ज लिया था। अमेरिका पहुंचने के बाद भी गुरदीप के सामने कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने मेहनत करना जारी रखा। परिवार को उम्मीद थी कि विदेश में काम करके वह कर्ज चुकाने के साथ अपनी जिंदगी बेहतर बना पाएंगे। लेकिन न्यूयॉर्क में हुई इस गोलीबारी ने परिवार की उम्मीदों को एक झटके में मातम में बदल दिया।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

गुरदीप सिंह की मौत पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने दुख जताया है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह गुरदीप की असमय मौत से बेहद दुखी है। साथ ही परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए बताया कि वह उनके संपर्क में है और हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। दूतावास ने इस मुश्किल समय में गुरदीप के परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है।

लूट की कोशिश में हत्या का संदेह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती तौर पर गुरदीप सिंह की हत्या को लूट की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिज्जा डिलीवरी के दौरान अज्ञात हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। हालांकि, पुलिस ने अभी हमलावर की पहचान नहीं की है। हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की सलाह दी जा रही है।

ये भी पढे़ं: कौन हैं 'बंदी सिंह' जिनके लिए बंद हो गया पूरा पंजाब? इनकी रिहाई को लेकर क्यों हो रहा विवाद?

पंजाबी संगठन ने कहा- हिंसा को सामान्य न बनने दें

उत्तर अमेरिकी पंजाबी संगठन (NAPA) ने गुरदीप सिंह की हत्या पर चिंता जताई है। संगठन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा कि किसी युवा पंजाबी या सिख की हत्या सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि इससे पूरा परिवार प्रभावित होता है। संगठन ने जांचकर्ताओं से हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने की अपील की है। साथ ही कहा कि अमेरिका में रहने वाले पंजाबी और सिख समुदाय को भी हर नागरिक की तरह सुरक्षा मिलनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+