दीपिका को लेकर 'गली बॉय' के इस एक्टर जो कहा, उसे सुन रणवीर सिंह हो जाएंगे आगबबूला

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म 'गली बॉय' में अपने शानदार अभिनय से चर्चा में आने वाले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे पता तो नहीं है कि दीपिका पादुकोण टिंडर ऐप पर हैं या नहीं, अगर वह हैं तो मैं उनके लिए राइट स्वाइप जरूर करता। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों कहा आइए जानते हैं आगे...

अनन्या पांडे को दिया था नेपोटिजम पर जवाब

अनन्या पांडे को दिया था नेपोटिजम पर जवाब

गौरतलब है कि बॉलीवुड सिद्धांत चतुर्वेदी को लोग उनकी हाजिर जवाबी के लिए जानते हैं, हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस अनन्या पांडे नेपोटिजम पर ऐसा जवाब दिया कि वह वायरल हो गए। सोशल मीडिया पर अनन्या और सिद्धांत को लेकर कई मीम्स भी बनाए गए। रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि अगर आप एक्टर ना होते तो क्या होते? इस पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत बुरा चार्टर्ड अकाउंटेड होता।

दीपिका पादुकोण टिंडर पर होती तो लाइक करता

दीपिका पादुकोण टिंडर पर होती तो लाइक करता

इन्हीं सवाल-जवाब में एक प्रश्न ऐसा था जिसको लेकर सिद्धांत अब सुर्खियों में हैं। उनसे पूछा गया कि अगर दीपिका पादुकोण टिंडर ऐप पर होतीं तो क्या आप उन्हें राइट स्वाइप करते? इस पर हंसते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पता तो नहीं है कि दीपिका पादुकोण टिंडर ऐप पर हैं या नहीं, अगर वह हैं तो मैं उनके लिए राइट स्वाइप जरूर करता।

दीपिका के साथ आ रही है अगली फिल्म

दीपिका के साथ आ रही है अगली फिल्म

बता दें कि सिद्धांत चतुर्वेदी स्टार एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म गली बॉय में काम कर चुके हैं। अब अगली फिल्म में उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ कास्ट किया गया है जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। मालूम हो की फिल्म की खबर बाहर आते ही सिद्धांत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली थी। एक यूजर ने लिखा था कि भाई मैं तेरा खून कर दूंगा अब। तुझे दीपिका के साथ रोमांस करने का मौका मिल गया।

जेएनयू जाने पर दीपिका हुई थीं ट्रोल

जेएनयू जाने पर दीपिका हुई थीं ट्रोल

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जेएनयू में हिंसा पीड़ितों का समर्थन करने पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा लेकिन उनके समर्थन में भी बॉलीवुड हस्तियों सहित कई लोग आए। 5 जनवरी को कुछ नकाबपोश हमलावरों ने जेएनयू कैंपस में घुसकर छात्रों और टीचरों के साथ मारपीट की। इस घटना बाद जएनयू कैंपस में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों से मिलने दीपिका पादुकोण पहुंची थी जिसको लेकर उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा।

दीपिका पादुकोण ने Twitter पर बदला अपना नाम

दीपिका पादुकोण ने Twitter पर बदला अपना नाम

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बहुचर्चित फिल्म 'छपाक' सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिल्म की रिलीज के ठीक पहले दीपिका और उनकी फिल्म 'छपाक' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था। अब जब दीपिका की 'छपाक' रिलीज हो चुकी है तो दीपिका पादुकोण ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदल कर मालती कर दिया है, इसके साथ ही दीपिका ने ट्विटर पर अपनी डीपी की जगह 'छपाक' का पोस्‍टर लगाया है।

यह भी पढ़ें: प्लेन में यात्रा कर रही महिला ने कहा उसके शरीर में बंधे हैं बम, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+