जसोदाबेन को हक दिलाने के लिए मोदी से लड़ेंगी गुलाबी गैंग

गैंग की कमाण्डर सम्पत पाल ने कहा कि वह और उनकी सहयोगी जसोदाबेन के साथ हुये अन्याय के मुद्दे पर बड़ा अभियान छेडेंगी और उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगी। उन्होंने महिलाओं के लिये काम कर रहे देश के अन्य सभी संगठनों से उनकी मुहिम में सहयोग करने का आह्वान किया है।
जसोदाबेन के लिए खेद प्रकट करते हुए सम्पत पाल ने कहा कि मोदी ने जसोदाबेन से शादी के बाद अनधिकृत तरीके से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया और उनका पारिवारिक जीवन बर्बाद कर दिया।
उन्होंने कहा कि मोदी ने उनसे पत्नी कहलाने का हक छीन लिया और एक भारतीय नारी को उसके अधिकारों से वंचित कर दिया। उन्होंने जसोदाबेन की तारिफ की और कहा कि उनकी हिम्मत की दाद देनी होगी, जिन्होंने जिन्दगी का अहम वकत एकाकीपन में गुजारा और हार नहीं मानी।
संपत पाल की माने तो जसोदाबेन के लिये गुलाबी गैंग संघर्ष की रणनीति तैयार कर रहा है। इस लड़ाई को अहमदाबाद से लेकर दिल्ली तक लड़ा जायेगा। गौरतलब है कि बुन्देलखण्ड का गुलाबी गैंग संगठन गत एक दशक में महिलाओं के एक बड़े संगठन के रूप में उभरा है।












Click it and Unblock the Notifications