राजस्थान: गुलाब चंद कटारिया बने नेता प्रतिपक्ष
जयपुर। राजस्थान के बीजेपी विधायक और पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद कटरिया ने राजेंद्र राठोड़ को उपनेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया। बता दें कि राजस्थान की नई विधानसभा का पहला सत्र 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसी को देखते हुए रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें गुलाब चंद कटारिया के नाम पर मुहर लगी।

खबर यह भी थी कि इस बैठक के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना का नाम तय किया था लेकिन दोनों में कोई नहीं आए। उनकी जगह राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह आए थे। इसके अलावा इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान का प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और सह प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार गुलाब चंद कटारिया का नाम सबसे पहले वसुंधरा राजे ने सबके सामने रखा था। बता दें कि गुलाब चंद कटारिया राजस्थान बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने 1977 में पहली बार चुनाव जीता था। इसके बाद 1980 और 1993 के बाद से वो अभी तक लगातार चुनाव जीतते हुए आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद अब सोमवार को राज्य के राज्यपाल कल्याण सिंह उनको शपथ दिलवाएंगे।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के विदेश दौरे का मतलब देश की छवि को खराब करना: राम माधव












Click it and Unblock the Notifications