Gujrat News:"खड़गे की कुर्सी किनारे पर लगाने का क्या मतलब था" बीजेपी ने किया हमला कांग्रेस दलित विरोधी
Gujrat News: भाजपा के राष्ट्रीय आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस पर सवाल करते हुए पूछा है कि मल्लिकार्जुन खरगे जैसे बुजुर्ग व्यक्ति को बीच वाली सीट क्यों नहीं दी गई। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस की बैठने की व्यवस्था की ओर इशारा करते किया है।
अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में प्रार्थना समारोह के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक अलग कुर्सी पर बैठने का वीडियो पर अमित मालवीय ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि उन्हें बीच में क्यों नहीं बैठाया गया। वीडियो में कांग्रेस की बैठने की व्यवस्था की ओर इशारा किया गया है जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी एक सोफे के बीच में बैठे हैं । इसपर भाजपा के राष्ट्रीय आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने सवाल उठाया कि पार्टी अध्यक्ष और खड़गे जैसे बुजुर्ग व्यक्ति को बीच वाली सीट क्यों नहीं दी गई।

BJP का दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया है: कांग्रेस
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा- BJP का दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आया है। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली जी दलित समाज से आते हैं। वे रामनवमी के दिन राम मंदिर में दर्शन के लिए गए। इसके बाद, BJP के पूर्व विधायक और नरेंद्र मोदी के चहेते ज्ञानदेव आहूजा ने राम मंदिर को गंगाजल से धोया। आहूजा का कहना है कि दलित अपवित्र होते हैं। अपवित्र लोग मंदिर में आ गए थे, इसलिए हमने राम मंदिर को गंगाजल से धो दिया।
आगे उन्होंने लिखा- ये पहला मामला नहीं है, BJP और RSS के लोग लगातार दलितों का अपमान करते रहे हैं। मोदी के करीबी ज्ञानदेव आहूजा ने जो किया है, वह BJP की दलित विरोधी मानसिकता का जीता-जागता सबूत है। साफ है- BJP दलित विरोधी है और यही इनका असली चाल, चरित्र और चेहरा है।
बीजेपी की दलित विरोधी और मनुवादी सोच का एक और उदाहरण: राहुल गांधी
कांग्रेस के पोस्ट को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा- बीजेपी की दलित विरोधी और मनुवादी सोच का एक और उदाहरण! बीजेपी लगातार दलितों को अपमानित और संविधान पर आक्रमण करती आ रही है। इसलिए संविधान का सिर्फ सम्मान नहीं, उसकी सुरक्षा भी ज़रूरी है। मोदी जी, देश संविधान और उसके आदर्शों से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं जो बहुजनों को दूसरे दर्जे का नागरिक मानती है।
पहले खड़गे जी का सम्मान करना सीखो: अमित मालवीय
इस पोस्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए लिखा- पहले खड़गे जी का सम्मान करना सीखो। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी कुर्सी किनारे पर लगाने का क्या मतलब था? यह साफ़ दर्शाता है कि कांग्रेस दलित विरोधी है। अगर खड़गे जी के लिए अलग कुर्सी लगानी ही थी, तो उसे बीच में क्यों नहीं लगाया गया? वह पार्टी के अध्यक्ष हैं और बुजुर्ग भी हैं।
बता दे कि कांग्रेस के शीर्ष नेता पार्टी के 84वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए अहमदाबाद में हैं। 8 और 9 अप्रैल को शुरू हुआ यह दो दिवसीय कार्यक्रम गुजरात में छह दशक से भी अधिक समय के बाद आयोजित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications