गुजरातियों ने 4 महीने में घोषित की 18000 करोड़ की ब्लैक मनी, RTI से हुआ खुलासा
नई दिल्ली। इनकम डिक्लेरेशन स्कीम (आईडीएस) के तहत गुजरातियों ने साल 2016 में 4 महीने के दौरान 18,000 करोड़ रुपये का कालाधन घोषित किया। इसका खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है। बताया जा रहा है कि ये भारी-भरकम राशि उस दौरान देशभर में पता चले कालेधन का 29 फीसदी है। आईडीएस के जरिए नोटबंदी से पहले जून से सितंबर 2016 के बीच इस कालेधन के बारे में ऐलान किया गया था।

आरटीआई के जरिए हुआ खुलासा
एक आरटीआई के जवाब में आयकर विभाग द्वारा कहा गया है कि आईडीएस के जरिए गुजरात में 18,000 करोड़ का कालाधन घोषित किया गया जोकि देशभर में पता चले 65,250 करोड़ के कालेधन का 29 फीसदी है। आयकर विभाग को इसका जवाब देने में दो साल लग गए। अहमदाबाद के प्रॉपर्टी डीलर महेश शाह के आईडीएस के जरिए 13,860 करोड़ की आय घोषित करने के बाद ये आरटीआई दाखिल की गई थी।

देशभर के घोषित कालेधन का 29 फीसदी
21 दिसंबर 2016 को भारत सिंह झाला नाम के शख्स ने आरटीआई के तहत आयकर विभाग से जानकारी मांगी थी। उस वक्त इंस्टालमेंट के भुगतान में गड़बड़ी के कारण महेश शाह का आईडीएस रद्द कर दिया गया था। वहीं, आयकर विभाग नेताओं, ब्यूरोक्रैट्स आदि द्वारा घोषित आय पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

दो साल बाद विभाग ने दी जानकारी
भारत सिंह कहते हैं कि विभाग पहले जानकारी देने से इनकार करता रहा, गुजराती भाषा में आवेदन का हवाला देते हुए आयकर विभाग ने जानकारी देने से मना कर दिया था। जबकि 5 सितंबर को मुख्य सूचना आयुक्त ने दिल्ली में आयकर विभाग को जानकारी देने का निर्देश दिया। वे कहते हैं कि दो साल के बाद उन्हें ये जानकारी मिल सकी है। 2016 में केंद्र सरकार ने आईडीएस की घोषणा की थी जिसके तहत जून-सितंबर 2016 के बीच लोगों ने अपनी गुप्त आय घोषित की थी।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications