जब गुजराती लड़के ने काट दी अमित शाह की पतंग! VIDEO में देखें गृह मंत्री का रिएक्शन

उत्तरायण पतंग महोत्सव सभी के लिए हर्षोल्लास का पर्व है। इस दिन आकाश रंग बिरंगी पतंगों से पटा नजर आता है। पतंगबाजी के जरिए सभी खुशियों के पेंच लड़ाते हैं। इस पर्व का आनंद लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नजर आए।

गुजरात में पतंगबाजी की उत्सवी भावना में लीन अमित शाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अमित शाह को मुस्कुराते हुए और आकाश में ऊंचाई तक पतंग लहराते देखा जा सकता है। लेकिन, तभी एक युवक की एंट्री होती है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 20 सेकेंड में युवक अमित शाह की पतंग काट देता है। आइए जानते हैं फिर आगे क्या होता है?

Amit shah kite cut

दरअसल, अमित शाह ने अहमदाबाद और गांधीनगर में उत्तरायण समारोह में भाग लिया। शाह ने करीब पांच मिनट से अधिक समय तक पतंग उड़ाई। इस दौरान उनके समर्थकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, दूर किसी छत पर ऊंचाई पर खडे एक युवक ने अमित शाह की पतंग काटने का दावा किया। खुशी से झूमता हुआ वीडियो में युवक नजर आया। इतने में, अमित शाह ने भी उसे अंगूठे का इशारा मुस्कराते हुए किया।

जयकारों के बीच बच्ची से मिलाया हाथ
वहीं, पतंग उडाने के बाद अमित शाह ने साथ उत्तरायण समारोह में मौजूद एक छोटी बच्ची से हाथ मिलाया। उसको दुलार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। वहीं, अमित शाह को देख उनके समर्थकों ने जमकर जयकारे लगाए। शाह ने सभी को उत्तरायण की बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+