Gujarat: जूनागढ़ में दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर भारी बवाल, जमकर पथराव और आगजनी, कई पुलिसकर्मी घायल

Gujarat junagadh dargah News: गुजरात के जूनागढ़ में शुक्रवार (16 जून) की रात एक अवैध दरगाह के निर्माण को लेकर भारी बवाल मच गया है। दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने नोटिस जारी किया, जिसके बाद वहां के लोग भड़क गए।

उपद्रवियों की भीड़ ने पुलिस वालों को अपना निशाना बनाया और जमकर पथराव और आगजनी की।

Gujarat junagadh dargah News

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक भीड़ ने मजेवड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ की। गाड़ियों को आग लगाया। पुलिस थाने पर पत्थरबाजी भी की गई है। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

दरगाह विवाद को लेकर क्या हुआ जूनागढ़ में?

रिपोर्ट के मुताबिक 16 जून की शाम 7 बजे के आसपास से लोग दरगाह के चारों तरफ इकठ्ठा होने लगे थे। रात के 9 बजे तक वहां 200 से 300 लोग पहुंच गए थे।

पुलिस ने जब जगह खाली कराने की कोशिश की तो भीड़ ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने कई गाड़ियां फूंक दी। हमले में डिप्टी एसपी, महिला पीएसआई और एक पुलिसकर्मी समेत 5 लोग घायल हैं।

पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है। बड़ी संख्या में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स शहर के हर इलाके में तैनात हैं।

जूनागढ़ में दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर जारी बवाल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें साफ-साफ देखा जा सकता है कि कैसे उपद्रवियों ने पुलिस चौकी को अपना निशना बनाया और सड़कों पर पथराव और आगजनी की।

जूनागढ़ दरगाह का क्या है पूरा मामला...?

ये पूरा मामला जूनागढ़ में मजेवड़ी गेट के सामने रास्ते के बीच में बनी एक दरगाह को लेकर है। इस दरगाह को अवैध निर्माण बताते हुए महानगर पालिका की ओर से सीनियर टाउन प्लानर ने एक नोटिस जारी किया था।

इस नोटिस में बताया गया है कि ये दरगाह अवैध तरीके से बनाया गया है। इसलिए इस धार्मिक स्थल के लिए पांच दिनों के अंदर कानूनी तौर पर सही होने के सबूत पेश किए जाएं। नहीं तो ये धार्मिक स्थल तोड़ दिया जाएगा।

धार्मिक स्थल पर जैसे ही डिमोलेशन का नोटिस लगाने महानगर पालिका के अधिकारी पहुंचे, वहां लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+