ममता बनर्जी ने हार्दिक पटेल को किया फोन, गुजरात चुनाव को लेकर दी बधाई
Recommended Video

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को फोन करके उन्हें गुजरात चुनाव में प्रदर्शन को लेकर बधाई दी है। ममता बनर्जी ने हार्दिक पटेल को गुजरात चुनाव में 'जबरदस्त काम' के लिए बधाई दी है। सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। जिसमें एक बार फिर से बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 182 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 99 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 80 सीटें गई हैं।

गुजरात चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को फोन करके बधाई दी। ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने हार्दिक पटेल को कम उम्र में (गुजरात चुनाव में) में अच्छा काम करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने हार्दिक पटेल को फोन करके उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उन्होंने गुजरात के युवा दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर को भी फोन किया।
ममता बनर्जी ने गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद ट्वीट भी किया था। उन्होंने ट्वीट में गुजरात की जनता को बधाई देते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। ममता बनर्जी ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा, 'मैं गुजरात के मतदाताओं को उनके इस बेहद सधे हुए फैसले के लिए बधाई देती हूं। यह एक अस्थाई और चेहरा बचाने वाली जीत है लेकिन इसमें भाजपा की नैतिक हार दिखाई देती है। गुजरात ने आम जनता के साथ हुए अत्याचार, अन्याय और भय के माहौल के खिलाफ वोट दिया। गुजरात ने 2019 के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।'












Click it and Unblock the Notifications