वडोदरा में भारी बारिश से जलभराव, मेयर की लग्जरी कार मेन होल में फंसी

वडोदरा: मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। औद्योगिक राजधानी मुंबई में चार दिनों से हो रही बारिश ने महानगरवासियों को काफी परेशान किया है। सोमवार को भारी बारिश के कारण मुंबई के अलग-अलग इलाकों में 4 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे। वहीं, गुजरात के कई जिलों में बारिश के कारण पानी जमा हो गया है। वलसाड और वडोदरा में कई इलाकों में लोगों का जलभराव का सामना करना पड़ा है।

gujarat: vadodara mayors car got stuck after a road caved in following heavy rains

भारी बारिश के कारण वडोदरा की मेयर डॉ. जिगिशा सेठ की लग्जरी कार मेन होल में जाकर फंस गई थी। बारिश इतनी देर तक हुई थी कि चारों तरफ पानी ही पानी था और सड़क डूब गई थी। सोमवार को भारी बारिश ने वडोदरा के अलावा वलसाड में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि मौसम विभाग ने अभी और बारिश की संभावना जताई है।

सोमवार को गुजरात के वलसाड में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया था। बारिश के कारण वलसाड के उमरगांव में एटीएम डूब गया था। जलभराव के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भिलाड़ और संजन में रेलवे टैक पर पानी जमा हो जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ा था। मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात के चार जिलों वलसाड, सूरत, नवसारी और भरूच में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+