गुजरात के स्कूलों में अब यस सर, प्रेजेंट सर नहीं जय हिंद, जय भारत कहना होगा

Recommended Video

    Gujarat Government का बड़ा फरमान, Attendance के वक्त अब बोलेंगे बच्चे 'जय हिंद, जय भारत' | वनइंडिया

    नई दिल्ली। गुजरात सरकार ने स्कूलों के भीतर दशकों से चली आ रही परंपरा को बदलने का फैसला लिया है। सरकार ने अब स्कूल में यस सर और प्रेजेंट सर की बजाए जय हिंद और जय भारत कहने का नोटिफिकेशन जारी किया है। सरकार के इस नोटिफिकेशन के बाद अब तमाम स्कूलों में बच्चों को क्लास में यस सर और प्रेजेंट सर नहीं कहना होगा। सरकार का यह नोटिफिकेशन आज यानि एक जनवरी से प्रदेशभर के हर स्कूल में लागू होगा।

    student

    सरकार के नोटिफिकेशन के बाद स्कूल में होने वाली उपस्थिति के दौरान छात्रों को जय हिंद या जय भारत कहना होगा। इस नोटिफिकेशन को गुजरात सरकार की ओर से 31 दिसंबर को जारी किया गया था, जोकि कक्षा एक से कक्षा 8 और कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक सभी कक्षाओं में अनिवार्य होगा। सरकार का यह निर्देश ना सिर्फ सरकारी स्कूलों बल्कि प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगा। इस बाबत तमाम अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह इस नियम को स्कूलों में लागू करवाएं।

    डायरेक्टोरेट ऑफ प्राइमरी एजूकेशन, गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजूकेशन बोर्ड की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है। जिसमे कहा गया है कि इस नियम को 1 जनवरी 2019 से सभी स्कूलों में लागू किया जाए। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह फैसला गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेद्र सिंह चुदास्मा ने सोमवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+