गुजरात: पोरबंदर में महात्मा गांधी की मूर्ति से चश्मा गायब
पिछले साल सेवाग्राम वर्धा आश्रम से महात्मा गांधी का चश्मा 'गायब' होने का मामला सामने आया था
नई दिल्ली। गुजरात के पोरबंदर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति से चश्मा गायब हो जाने का मामला सामने आया है। पोरबंदर के मनेक चौक पर लगी बापू की मूर्ति से पिछले तीन दिन से मूर्ति गायब है। दिलचस्प बात यह है कि प्रशासन ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

आपको बता दें कि कल ही पूरे देश में गांधी ज्यंति मनाई गई और बापू की मूर्ति का चश्मा उससे पहले से ही गायब है।पिछले साल सेवाग्राम वर्धा आश्रम से महात्मा गांधी का चश्मा 'गायब' होने का मामला सामने आया था। तब भी मामले को लेकर काफी बखेड़ा खड़ा हुआ था। वहीं इसी साल यूपी के मुरादाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को किसी ने समाजवादी पार्टी की टोपी और दुपट्टा पहना दिया था। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ा था।
मुरादाबाद के सिविल लाइन इलाके के कंपनी बाग में अज्ञात शख्स ने महात्मा गांधी की पीतल की मूर्ति को समाजवादी पार्टी की टोपी और गले में दुपट्टा पहनाया था। इतना ही नहीं बापू की मूर्ति से चश्मा भी गायब था। सुबह पार्क में टहलने गए लोगों ने जब बापू की मूर्ति देखी तो उन्होंने इस बात की जानकारी प्रशा्सन को दी थी।












Click it and Unblock the Notifications