सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुजरात में बीजेपी पार्षद को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो
गुजरात में एक बीजेपी निगम पार्षद हसमुख पटेल की पिटाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये खबर और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोगों ने बीजेपी पार्षद को पेड़ से बांधकर खूब पीटा है।
वडोदरा। गुजरात में एक बीजेपी निगम पार्षद हसमुख पटेल की पिटाई का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये खबर और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोगों ने बीजेपी पार्षद को पेड़ से बांधकर खूब पीटा है। बताया जा रहा है कि वडोदरा के वार्ड नम्बर 5 में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 60 से 70 घर टूट गए थे तब से लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने पार्षद को मुक्त कराया और करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें महिलाएं ज्यादा हैं। पार्षद का कहना है कि करीब 150 लोगों ने उनकी पिटाई की है।

जानकारी के मुताबिक वडोदरा के महानगरपालिका के वार्ड नंबर पांच के पार्षद हसमुख पटेल ने कहा कि कुछ लोगों ने सुबह उन्हें पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पीटा। मारपीट करने वाले लोग पटेल पर झुग्गीबस्ती तुड़वाने का आरोप लगा रहे थे। पटेल ने कहा कि बस्ती को तुड़वाने और हटाने का फैसला म्युनिसिपल कमिश्नर का है, उनका इससे कोई लेना देना नहीं है।
लोगों ने वडोदरा म्युनिसिपल कमिश्नर के ऑफिस जाकर आरोप लगाया कि झुग्गी बस्ती तोड़ने से पहले नोटिस भी नहीं दिया गया। इस पर उन्हें बताया गया कि पार्षद हसमुख पटेल को भेजा गया था। लोगों ने जब पटेल से पूछा तो उन्होंने किसी भी नोटिस आने की बात से इनकार कर दिया। लोगों ने पार्षद को पेड़ से बांध दिया और उनसे पूछने लगे कि नोटिस के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी। पार्षद लगातार ये कह रहे थे कि मेरे पास किसी तरह का नोटिस नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications