Gujarat Election : वीआईपी की मौजूदगी वाली चुनावी रैलियों में ड्रोन रोधी बंदूकों की तैनाती !

चुनावी रैलियों में VIP मेहमानों की सुरक्षा में खास बंदोबस्त किए जाते हैं। गुजरात की चुनावी रैलियों में पहुंचे पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, UP के मुख्यमंत्री जैसे हाईप्रोफाइल लोगों की सिक्योरिटी में एंटी ड्रोन गन तैनात हुई।

चुनावी रैलियों में अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार गुजरात और हिमाचल प्रदेश की चुनावी रैलियों के दौरान वीआईपी सिक्योरिटी में खास बंदोबस्त किए गए। एंटी-ड्रोन बंदूकें तैनात की गईं।

anti drone gun

Gujarat Vidhansabha Chunav 2022 में धुआंधार चुनाव प्रचार हुआ। कई तस्वीरों और खबरों पर लोग बातें कर रहे हैं। ऐसी ही एक रिपोर्ट वीआईपी की मौजूदगी वाली चुनावी रैलियों में ड्रोन रोधी बंदूकों की तैनाती है। दरअसल, पिछले गुरुवार को गुजरात के बावला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान देखे जाने के बाद एक ड्रोन को मार गिराया गया था। रिपोर्ट में कहा गया कि वीआईपी सुरक्षा इंतजाम में ड्रोन रोधी बंदूकों को तैनात किया गया।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्होंने चुनाव के दौरान राज्य का दौरा करने वाले प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य NSG सुरक्षा प्राप्त लोगों की सार्वजनिक रैलियों में ड्रोन-विरोधी बंदूकें तैनात की हैं।

उन्होंने कहा, 'पिछली बार यूपी चुनाव में एंटी-ड्रोन गन का इस्तेमाल किया गया था और किसी भी हवाई हमले से वीआईपी को बचाने के लिए वे बहुत उपयोगी साबित हुए।' गौरतलब है कि ऐसी जनसभाओं और रैलियों के दौरान, जिनमें VIP लोग शामिल होते हैं, NSG की एक प्रशिक्षित टीम छतों पर तैनात होती है और परिसर में किसी भी हवाई वस्तु पर नजर रखती है। ऐसी किसी भी कोशिश की स्थिति में एंटी-ड्रोन गन ड्रोन के सिग्नल को ब्लॉक कर देती है और उसे नीचे गिरा दिया जाता है।

चुनावी रैलियों में जमा होने वाले हजारों-लाखों लोगों की भीड़ और वीआईपी सिक्योरिटी के मद्देनजर रैलियों के आस-पास ड्रोन के इस्तेमाल को बैन भी किया गया है। हालांकि, इसके बावजूद एंटी-ड्रोन गन एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर का काम करती है। बता दें कि सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, जिला प्रशासन वीआईपी नेताओं की रैलियों के दौरान ड्रोन प्रतिबंध के संबंध में पहले ही आदेश जारी कर चुका है। उल्लंघन करने पर गुरुवार को अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान ड्रोन इस्तेमाल के बाद तीन निजी ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+