मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को क्यों गुजरात पुलिस ले गई जूनागढ़? कोर्ट ने दी 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड
Mufti Salman Azhari: गुजरात पुलिस को जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण (Hate speech ) देने मामले में मुंबई की एक अदालत से इस्लामिक उपदेशक मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी की दो दिन की रिमांड मिली है।
अधिकारियों के मुताबिक गुजरात पुलिस ने रविवार शाम (04 फरवरी) को मुफ्ती सलमान अजहरी की रिमांड मांगी थी और मुंबई की एक अदालत ने रविवार शाम को उनकी ट्रांजिट रिमांड उन्हें दे दी, जिससे पुलिस को उन्हें जूनागढ़ ले जाने की अनुमति मिल गई है।

हेट स्पीच केस में मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने मौलाना सलमान अजहरी और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(C), 505(2), 188 और 114 के तहत मामला दर्ज किया है।
मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी के वकील आरिफ सिद्दीकी ने कहा है कि, ''पुलिस ने) उसके ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया था। हमने इसका विरोध किया था और हमने यह भी कहा था कि उसे अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। कानून के अनुसार हमें जो नोटिस दिया जाना चाहिए वह हमें नहीं दिया गया था... । उन्हें 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। हमें बताया गया है कि उसे जूनागढ़ (गुजरात) ले जाया जाएगा।''
बता दें कि इससे पहले दिन में, गुजरात पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची और हेट स्पीच के मामले में मुफ्ती सलमान अजहरी को हिरासत में लिया, जिसकी वह जांच कर रही है। सलमान अजहरी को पहले घाटकोपर पुलिस स्टेशन में रखा गया था।
घाटकोपर पुलिस स्टेशन में लाए जाने के बाद, उनकी रिहाई की मांग करते हुए भीड़ पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गई। हालांकि, मुंबई पुलिस ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया और नियंत्रित कर लिया गया।
Recommended Video
डीसीपी हेमराजसिंह राजपूत ने कहा, "मुंबई में शांति है, घाटकोपर इलाके में भी शांति है। किसी भी अफवाह पर यकीन न करे। मैं मुंबई के लोगों से कहना चाहता हूं कि उनके लिए पुलिस सड़क पर है...।''












Click it and Unblock the Notifications