Gujarat Election 2026 Result: 15 महानगरपालिकाओं में खिला BJP का कमल, कांग्रेस ने कहां दर्ज की जीत?
गुजरात निकाय चुनाव में इस बार भी मुकाबला एकतरफा रहा और बीजेपी ने पूरे दम के साथ जीत दर्ज की। राज्य की 15 महानगरपालिकाओं में पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। बड़े शहरों से लेकर छोटे नगर निकायों तक बीजेपी का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही और आम आदमी पार्टी को कुछ जगहों पर झटका लगा।
बड़े शहरों में कैसा रहा मुकाबला
अगर बात बड़े शहरों की करें तो सूरत, अहमदाबाद, राजकोट और वडोदरा जैसे अहम केंद्रों में बीजेपी ने साफ बढ़त बनाई। राजकोट में 72 में से 65 सीटें जीतकर बीजेपी ने दबदबा कायम रखा, जबकि कांग्रेस सिर्फ 7 सीटों पर सिमट गई। वडोदरा में भी बीजेपी 49 सीटों के साथ सबसे आगे रही, वहीं कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों को सीमित सफलता मिली।

अहमदाबाद में भी बीजेपी ने बढ़त बनाए रखी और 192 में से 99 सीटें जीत लीं। सूरत में भी पार्टी ने 120 में से 75 सीटों पर कब्जा जमाया। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को ज्यादा फायदा नहीं मिला। कुल मिलाकर राज्य की 15 महानगरपालिकाओं में बीजेपी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया और शाम को अहमदाबाद में जीत का जश्न मनाने की तैयारी की गई।
एक नजर में रिजल्ट
- राजकोट नगर निगम: BJP 65 सीट, कांग्रेस 7
- वडोदरा नगर निगम: BJP 49, कांग्रेस 6, निर्दलीय 1
- अहमदाबाद नगर निगम: BJP 99, कांग्रेस 9, AAP/AIMIM शून्य
- सूरत नगर निगम: BJP 75, कांग्रेस 1, AAP 4
नगर पालिका और पंचायत रिजल्ट
- मोडासा नगरपालिका: BJP 24, कांग्रेस 6, AIMIM 3, निर्दलीय 3
- शामलाजी तालुका पंचायत: कांग्रेस 9, BJP 6, AAP 1
- मोडासा तालुका: BJP 10, कांग्रेस 10 (टाई)
- धनसुरा: BJP 16, कांग्रेस 2
जहां बीजेपी को झटका लगा
- डभोई नगरपालिका: कांग्रेस 21 सीट के साथ सत्ता में, BJP 15 सीट
अन्य अहम अपडेट यहां देखें
- गांधीनगर जिला पंचायत (वलाड सीट): दोबारा गिनती के बाद भी कांग्रेस 125 वोट से जीती
- महुवा नगरपालिका: BJP 18 (+6 निर्विरोध), कांग्रेस 12
- वल्लभीपुर नगरपालिका: BJP 18, कांग्रेस 2
- पालिताना नगरपालिका: BJP 34, कांग्रेस 2
- सूरत वार्ड 17: AAP पैनल की जीत
नवसारी (वांसदा तालुका पंचायत) रिजल्ट
- भीनार: प्रशांत पटेल (BJP) जीते
- मोती वालजर: निकेतकुमार पटेल (BJP) जीते
- सीणधई: टिंकलकुमारी पटेल (BJP) जीतीं
- बारताड खानपुर: जेतलबेन गवली (BJP) जीतीं
- महुवास: अजयकुमार गामित (BJP) जीते
- मानपुर: हेमंत भोया (BJP) जीते
- खाटाआंबा: बिपिन पटेल (BJP) जीते
- लीमजर: मीनाक्षीबेन कोटारिया (BJP) जीतीं
कुल मिलाकर गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी ने फिर साबित कर दिया कि शहरी इलाकों में उसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। कांग्रेस को कुछ जगहों पर सफलता जरूर मिली, लेकिन वह चुनौती पेश करने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाई। वहीं आम आदमी पार्टी को इस बार खासकर सूरत में पिछली बार जैसा प्रदर्शन नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications